फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Public vote for new president in France

फ्रांस में नए राष्ट्रपति के लिए जनता ने किया मतदान

Sun, 07 May 2017 09:42 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 07 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Public vote for new president in France
मरीन ली पेन - फोटो : The Guardian

फ्रांस में कई दशकों से शिथिल पड़ चुकी राजनीति को बदलने के लिए रविवार को मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लिया। उन्हें युवा मध्यमार्गी इमानुएल मैक्रॉन और धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन में से किसी एक का चुनाव करना है। फ्रांस के इस चुनाव को यूरोप के लिए एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


फ्रांस में भारतीय समयानुसार मतदान सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और रात 10:30 बजे तक जारी रहा। कुछ बड़े शहरों में मतदान केंद्र रात 11:30 बजे तक भी खुले रहे। चुनाव परिणाम रविवार देर रात तक आने की उम्मीद है। बुधवार रात को दोनों नेताओं के बीच हुई बहस में ने पेन ने कहा था कि फ्रांस के लोग अपनी राजनीतिक पसंद साफ करने जा रहे हैं। हालांकि पिछले महीने हुए पहले चरण के चुनावों में 38 फीसदी के मुकाबले मैक्रॉन ने 62 फीसदी भारी बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आज राष्ट्रपति चुनेगा फ्रांस, मैक्रों के पक्ष में ओपिनियन पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस में हुए इस बार के चुनावों ने सभी मिथकों को तोड़ दिया। चुनाव से पहले वहां पर हुए स्कैंडल ने लोगों को लगातार चौंकाया। वहीं अंतिम समय में 39 वर्षीय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मैक्रॉन के चुनावी अभियान को हैक कर लीक कर दिया गया। मैक्रॉन ने इससे पहले किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया था। चुनाव में यूरोपीय संघ और व्यापार के समर्थक मैक्रॉन प्रवासी और यूरोपीय संघ विरोधी ले पेन के खिलाफ खड़े हैं। पश्चिमी लोकतंत्र में एक-दूसरे की धुर विरोधी विचारधारा की इन दोनों हस्तियों ने वहां की मुख्य पार्टियों को पहले ही दौर में बाहर कर दिया था। 48 वर्षीय ले पेन मजबूत सीमाओं और राष्ट्रवाद का चेहरा हैं वहीं मैक्रॉन मुक्त व्यापार, प्रवास और साझा संप्रभुता के समर्थक हैं।

वहीं शुक्रवार को प्रचार अभियान समाप्त होने से कई घंटों पूर्व मैक्रोन के प्रचार अभियान दल ने घोषणा की थी मैक्रोन व्यापक हैकिंग का शिकार हुए हैं और टेक्स्ट शेयरिंग साइट पेस्टबिन पर उनके करीब 14.5 जीबी ई मेल्स, निजी और व्यावसायिक दस्तावेज साझा किए गए हैं। मैक्रोन की पार्टी का कहना है कि हैकर्स ने भ्रम पैदा करने और गलत सूचनाएं देने के लिए असली दस्तावेजों के साथ फर्जी दस्तावेज भी साझा किए हैं। फ्रांसीसी चुनाव वॉचडॉग ने चेतावनी दी है कि रविवार शाम तक मतदान समाप्त होने से पूर्व हैक किए गए सैकड़ों हजार ई मेल्स और अन्य दस्तावेज साझा करना अपराध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed