{"_id":"964d3d88-38a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"protesting-farmers-spray-european-parliament-with-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसानों ने पुलिस पर दूध बरसाया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
गुस्साए किसानों ने पुलिस पर दूध बरसाया
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 27 Nov 2012 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध की कम कीमतों के विरोध में हजारों आक्रोशित किसानों ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के नुमाइंदों और पुलिस पर दूध बरसाया। मामला है बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स का यहां ये किसान अपने साथ सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर आए थे। इन ट्रैक्टरों में भरा था कई लीटर दूध, जिसकी पुहार ने पुलिस को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों ने इन किसानों को रोकने की कोशिश की जो दूध के दाम 25 प्रतिशत बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यहां दूध का उत्पादन ज्यादा है और खपत कम, नतीजा ये कि दूध को लागत मूल्य से भी कम दाम पर बेचने की नौबत है।
विज्ञापन
लागत ज्यादा कीमत कम
किसानों का नेतृत्व कर रहे यूरोपीय मिल्क बोर्ड का कहना है कि छोटे किसानों को दूध का धंधा छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि बेल्जियम में एक लीटर दूध थोक में 0।26 यूरो के हिसाब से बिकता है जबकि इसकी उत्पादन लागत 0।40 यूरो आती है।
विज्ञापन
पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान यूरोपीय संसद की इमारत तक जा पहुंचे जहां उन्होंने इमारत और पुलिस दोनों को दूध से नहला दिया। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, बेल्जियम के एक किसान जुलियन का कहना है कि राजनीति हमें वाकई मार रही है। सब इसी तरह जारी रहा तो हम बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।