{"_id":"5a85cf4d4f1c1ba5268ba50d","slug":"prison-for-indian-origin-businessman-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यवसायी को वित्तीय अपराध में साढ़े तीन साल जेल ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यवसायी को वित्तीय अपराध में साढ़े तीन साल जेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Updated Fri, 16 Feb 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यवसायी धरम प्रकाश गोपी को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। देश में वित्तीय अपराध के लिए उसे दोषी पाया गया है। वह गैरकानूनी रूप से ब्रिटेन में पैसे के लेन-देन का कारोबार कर रहा था। गोपी को ब्रिटेन के उपभोक्ता क्रेडिट एक्ट 1974 और वित्तीय सेवा और मार्केट एक्ट 2000 के तहत आरोपित किया गया था।
विज्ञापन
एफसीए पर प्रवर्तन और मार्केट ओवरसाइट के निदेशक मार्क स्टीवर्ड ने कहा कि ब्रिटेन के फेयर ट्रेडिंग कार्यालय (ओएफटी) द्वारा उपभोक्त क्रेडिट लाइसेंस देने से इनकार करने के बावजूद गोपी ने 2012 और 2016 के बीच गैरकानूनी रूप से पैसे के लेन-देन का कारोबार किया।
विज्ञापन
वह एफसीए से प्राधिकरण को सुरक्षित करने में नाकाम रहे। पिछले हफ्ते लंदन स्थित साउथवार्क क्राउन कोर्ट के जज बेडडोए ने इस मामले में गोपी को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाते हुए कहा कि गोपी को नियम-कानूनों के बारे में पता था लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। इसलिए उन्हें इस मामले में दोषी पाया जाता है।
विज्ञापन