फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prince Philip will retire at age 95

95वें की उम्र में शाही जिम्मेदारियों से रिटायर होंगे ब्रिटिश महारानी के पति

Fri, 05 May 2017 04:30 AM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Fri, 05 May 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
Prince Philip will retire at age 95
प्रिंस फिलिप महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ - फोटो : Reuters, File Photo
ब्रिटिश राजघराने के प्रमुख सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 95 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप सितंबर में सभी शाही जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ड्यूक ऑफ एडिनबरा इसके बाद किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शरीक नहीं होंगे। यह फैसला उनकी उम्र को ध्यान में रखकर लिया गया है। बताया गया है कि ड्यूक के इस फैसले का महारानी ने भी समर्थन किया है। 
विज्ञापन


पैलेस ने कहा कि प्रिंस जून में 96 साल के हो जाएंगे और वह पहले से तय कार्यक्रमों में अगस्त तक शरीक होते रहेंगे। लेकिन अब वह यात्रा या कार्यक्रमों के लिए कोई नया आमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि समय-समय पर वह कुछ चुनिंदा सार्वजनिक कार्यक्रमों शामिल हो सकते हैं। ब्रिटिश महारानी के लगभग सभी विदेश दौरों पर प्रिंस उनके साथ जाते रहे हैं, इनमें से तीन बार भारत की यात्रा भी शामिल है। वे पहली बार 1961 में भारत आए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 1983 और 1997 में भी दो बार भारत की आधिकारिक यात्रा की। ड्यूक ऑफ एडिनबरा 780 से ज्यादा संगठनों के संरक्षक, अध्यक्ष या सदस्य हैं। इनके साथ वे आगे भी जुड़े रहेंगे लेकिन इनके कार्यक्रमों में पहुंचकर वह कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। इस घोषणा के बाद ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे ने कहा कि वह देश की ओर से ड्यूक ऑफ एडिनबरा को शुभकामनाएं देना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed