{"_id":"598533fa4f1c1b5d1f8b4568","slug":"prince-of-denmark-will-not-be-buried-with-queen-margrethe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी मारग्रेट के साथ दफन नहीं होंगे डेनमार्क के प्रिंस","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रानी मारग्रेट के साथ दफन नहीं होंगे डेनमार्क के प्रिंस
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Queen Margrethe-Prince Henrik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक ने कहा है कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनकी पत्नी और देश की रानी मारग्रेट के बगल में दफन नहीं किया जाए। प्रिंस हेनरिक को इस बात की शिकायत है कि उन्हें रानी के बराबर दर्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
83 बरस के हो चुके प्रिंस हेनरिक को लंबे अर्से से शिकायत है कि उनका टाइटिल 'द किंग' नहीं है। यानी उन्हें राजा का पदनाम नहीं मिला। अब तक माना जा रहा था कि मौत के बाद प्रिंस और रानी को खास तौर पर बनाए गए पत्थर के ताबूत में एक साथ दफन किया जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्टों के मुताबिक 77 वर्षीय रानी मारग्रेट ने भी प्रिंस हेनरिक की गुजारिश को मान लिया है। डेनमार्क के एक अखबार ने शाही परिवार के जनसंपर्क कार्यालय के प्रमुख के हवाले से बताया है, ये कोई रहस्य नहीं है कि प्रिंस कई बरसों से अपनी भूमिका और खुद को मिले पदनाम को लेकर नाखुश रहे हैं।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के बराबर दर्जा हासिल नहीं होने की वजह से रानी के बगल में दफन नहीं होने का फैसला स्वाभाविक है। प्रिंस हेनरिक बीते साल सार्वजनिक जीवन से अलग हो गए थे। शाही दरबार का कहना है कि अफवाहों के उलट प्रिंस हेनरिक फ्रांस के बजाए डेनमार्क में ही दफन होना चाहते हैं।