फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prince of Denmark will not be buried with Queen Margaret

रानी मारग्रेट के साथ दफन नहीं होंगे डेनमार्क के प्रिंस

Sat, 05 Aug 2017 08:26 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 05 Aug 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Prince of Denmark will not be buried with Queen Margaret
Queen Margrethe-Prince Henrik

डेनमार्क के प्रिंस हेनरिक ने कहा है कि उनकी मौत के बाद उन्हें उनकी पत्नी और देश की रानी मारग्रेट के बगल में दफन नहीं किया जाए। प्रिंस हेनरिक को इस बात की शिकायत है कि उन्हें रानी के बराबर दर्जा नहीं मिला।

विज्ञापन


83 बरस के हो चुके प्रिंस हेनरिक को लंबे अर्से से शिकायत है कि उनका टाइटिल 'द किंग' नहीं है। यानी उन्हें राजा का पदनाम नहीं मिला। अब तक माना जा रहा था कि मौत के बाद प्रिंस और रानी को खास तौर पर बनाए गए पत्थर के ताबूत में एक साथ दफन किया जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्टों के मुताबिक 77 वर्षीय रानी मारग्रेट ने भी प्रिंस हेनरिक की गुजारिश को मान लिया है। डेनमार्क के एक अखबार ने शाही परिवार के जनसंपर्क कार्यालय के प्रमुख के हवाले से बताया है, ये कोई रहस्य नहीं है कि प्रिंस कई बरसों से अपनी भूमिका और खुद को मिले पदनाम को लेकर नाखुश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पत्नी के बराबर दर्जा हासिल नहीं होने की वजह से रानी के बगल में दफन नहीं होने का फैसला स्वाभाविक है। प्रिंस हेनरिक बीते साल सार्वजनिक जीवन से अलग हो गए थे। शाही दरबार का कहना है कि अफवाहों के उलट प्रिंस हेनरिक फ्रांस के बजाए डेनमार्क में ही दफन होना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed