{"_id":"2caf9616-6448-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"prince-harry-on-nude-vegas-photos-i-let-my-family-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगी तस्वीरों ने 'परिवार को शर्मिंदा किया': हैरी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नंगी तस्वीरों ने 'परिवार को शर्मिंदा किया': हैरी
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 23 Jan 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा है कि पिछले साल अमेरिका में लास वेगस के एक होटल से उनकी नंगी तस्वीरें सामने आने वाली घटना से उन्होंने अपने परिवार को शर्मिंदा किया है।
विज्ञापन
मगर साथ ही हैरी का कहना था कि उन तस्वीरों को लेकर जिस तरह का रवैया प्रेस ने अख्तियार किया वो 'स्वीकार्य' नहीं था, क्योंकि वह एक पार्टी में थे जहां उन्हें प्राइवेसी यानी निजता की उम्मीद थी। पिछले साल अगस्त में ब्रितानी अखबार सन ने राजकुमार की वो तस्वीरें छापी थीं।
विज्ञापन
साथ ही अफगानिस्तान में अपने कार्यकाल के बारे में हैरी ने दावा किया है कि उन्होंने अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान तालिबान चरमपंथियों पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
राजकुमार हैरी ने ये बात अफ़ग़ानिस्तान में पांच महीने का अपाचे हेलिकॉप्टर पायलट का अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले दिए एक इंटरव्यू में कही है। प्रिंस हैरी और युवा लड़की की नंगी तस्वीरें अमेरिकी वेबसाइट टीएमजेड ने भी छाप दी थीं।
उस घटना के बारे में हैरी ने कहा कि आखिरकार शायद मैंने अपने आप को शर्मिंदा किया, अपने परिवार को शर्मिंदा किया और अन्य लोगों को भी शर्मिंदा किया। मगर ये भी देखिए कि मैं एक निजी क्षेत्र में था और वहां कुछ तो प्राइवेसी रहनी चाहिए थी।
अफगानिस्तान में कार्यकाल
राजकुमार के अनुसार, ये शायद इस बात का एक बड़ा उदाहरण था कि मैंने सैनिक के तौर पर कुछ अधकि ही बर्ताव किया राजकुमार जितना नहीं। राजकुमार हैरी अफगानिस्तान में बतौर सैनिक हेलिकॉप्टर के पायलट तैनात हुए थे और वहां तैनाती का उनका पांच महीने का समय अभी ही समाप्त हुआ है।
इसके बाद उन्होंने अपाचे हेलिकॉप्टर के सह पायलट के तौर पर अपनी भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने तालिबान चरमपंथियों पर गोलीबारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर लोग हमारे साथियों के साथ बुरा करने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें खत्म कर देंगे।
राजकुमार हैरी ने सोमवार को अफगानिस्तान छोड़ा है। विभिन्न समाचार माध्यमों की टीमों को राजकुमार हैरी का वहां तैनात रहते हुए इंटरव्यू करने की इजाजत तो थी मगर शर्त ये थी कि वे उसे प्रसारित तब तक नहीं करेंगे जब तक वह देश छोड़ नहीं देते।
अफगानिस्तान में अपनी भूमिका की चर्चा के साथ ही उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की। उनके अफगानिस्तान में रहने के दौरान ही उनके बड़े भाई राजकुमार विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने अपने पहले बच्चे को लेकर घोषणा की। इस पर हैरी ने कहा कि निश्चित रूप से मैं उन दोनों के लिए काफी खुश हूं, अच्छा है और मुझे अंकल बनने का इंतजार है।