फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   prince harry break up his girlfriend

प्रिंस हैरी का प्रेमिका क्रेसिडा से टूटा रिश्ता

Fri, 02 May 2014 11:32 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
prince harry break up his girlfriend

प्रिंस हैरी और उनकी प्रेमिका क्रेसिडा बोनस का रिश्ता टूट गया है।

विज्ञापन


बीबीसी के रॉयल संवाददाता पीटर हंटन ने ट्वीट कर बताया कि उनका ब्रेक-अप आपसी समझदारी और प्यार से हुआ है। ब्रेक-अप के बाद भी दोनों आपस में 'अच्छे दोस्त' बने रहेंगे।

प्रिंस हैरी के नज़दीकी लोगों के हवाले से बीबीसी संवाददाता ने लिखा कि प्रिंस हैरी इस बात को साफ कर देना चाहते हैं कि रिश्ता टूटने का कारण क्रेसिडा की उन पर निर्भरता नहीं है।

विज्ञापन

मुलाक़ात और जुदाई

prince harry break up his girlfriend

इससे पहले भी यह जोड़ा अलग हुआ था जब प्रिंस हैरी को ब्रितानी फ़ौज की ओर से हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए अफ़ग़ानिस्तान भेजा गया था।

पांच महीने की जुदाई के बाद दोनों फिर से क़रीब आए और कई समारोहों में साथ-साथ तस्वीर खिंचवाते नज़र आए थे। अटकलें यह भी थीं कि प्रिंस हैरी अपने जन्मदिन पर क्रेसिडा के साथ सगाई की घोषणा कर सकते हैं।

वैसे दोनों के बीच प्रेम संबंध ख़त्म होने की ख़बर उस वक़्त आई जब क्लेरेंस हॉउस की ओर से यह घोषणा की गई कि प्रिंस हैरी अगले महीने एस्टोनिया और इटली की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर जाएंगे।

16 मई से 19 मई के बीच अपनी यात्रा के दौरान प्रिंस हैरी दूसरे विश्व युद्ध के नायकों और वर्तमान सैनिकों से मुलाकात करेंगे।

2012 में हुई थी क्रेसिडा से मुलाकात

prince harry break up his girlfriend

प्रिंस हैरी और 25 साल की क्रेसिडा बोनस की पहली मुलाक़ात 2012 की गर्मियों में राजकुमारी यूजेनी की मदद से हुई थी।

वैसे मुलाक़ात के कुछ दिनों बाद ही लास वेगास में लड़कियों के एक समूह के साथ पार्टी करते हुए प्रिंस हैरी की अर्धनग्न तस्वीर दुनिया भर के अख़बारों में पहले पन्ने की ख़बर बनी थी।

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक दोनों के अलग होने का बड़ा कारण मीडिया की सुर्खियां और सगाई की ख़बरें हैं। हालांकि प्रेस एसोसिएशन के अनुसार क्रेसिडा बोनस के करियर को ध्यान में रखते हुए दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया।

वैसे दोनों के अलग होने का समय ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज की तीसरी शादी की सालगिरह से मेल खा रहा है। चार साल पहले 2011 में अपनी शादी से पहले प्रिंस विलियम और केट भी कई महीनों के लिए अलग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed