फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prince Harry and Meghans new house has an Indian connection

भारतीय मुंशी का हुआ करता था प्रिंस हैरी और मेगन का नया घर

Mon, 03 Dec 2018 07:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Updated Mon, 03 Dec 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghans new house has an Indian connection
प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल
विंडसर स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का घर फ्रोगमोर  कॉटेज असल में एक भारतीय मुंशी का हुआ करता था। अब इस घर में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अपने आने वाले नन्हें मेहमान के साथ रहेंगे। भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का हुआ करता था।    
विज्ञापन


करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे। वह 1887 में महारानी विक्टोरिया को उनके शासन के 50 साल पूरे होने के अवसर पर खास मोहर तोहफे में देने गए थे। महारानी अपने भारतीय विश्वासपात्र को ‘मुंशी’ कहती थीं।
विज्ञापन


‘विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्सट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ क्वींस क्लोजेस्ट कांफिडेंट’ की लेखिका शरबनी बसु का कहना है, ‘महारानी विक्टोरिया ने इसे अब्दुल करीम को खास तोहफे मेें दिया था। वह अकसर कॉटेज में जातीं और करीम तथा उनकी पत्नी के साथ चाय पीतीं। उन्होंने कॉटेज को कई प्रकार की खूबसूरत चीजों से सजाया था, इसमें कई चीजें यूरोपीय राज परिवारों से मिली हुई थीं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed