फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prince Harry and Meghan Markle not invited Barack Obama and Donald Trump in Royal wedding

प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल की शाही शादी में ओबामा और ट्रंप को नहीं दिया जाएगा न्यौता

Tue, 10 Apr 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle not invited Barack Obama and Donald Trump in Royal wedding
prince harry and meghan markle

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी अपनी प्रेमिका अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस शाही शादी में शामिल होने वाले मेहमानों में ब्रिटेन प्रधानमंत्री थेरेसा मे या विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन को नहीं आमंत्रित किया गया है। बीबीसी की खबर के मुताबिक, उपस्थिति होने वाले मेहमानों में राजनीतिक नेताओं की आधिकारिक सूची न होने का मतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं इस बारे में केंसिंग्टन पैलेस ने कहा कि यह निर्णय चर्च के आकार के आधार पर किया गया था।  यह भी पुष्टि की गई है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को आमंत्रित नहीं किया गया। बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और बराक ओबामा और उनकी पत्नी हैरी की अच्छी दोस्त हैं। हालांकि मेहमानों की इस सूची में मैनचेस्टर एरिना हमले में घायल हुई 12 वर्षीय लड़की को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रिंस हैरी और उनके मंगेतर मेघन मार्कले ने 19 मई को उनकी शादी में आने वाले अपने मेहमानों से शादी के उपहार मुंबई स्थित सात चैरिटी को दान करने को कहा है। इन चैरिटी में माइना महिला फाउंडेशन भी शामिल है, जो मुंबई की शहरी मलीन बस्तियों में महिलाओं की मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइना चैरिटी मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की जागरूकता के लिए महिलाओं को सहायता करती है। यह मुंबई की गोवंडी झोपड़पट्टी में रहने वाले समुदायों के भीतर कार्य कार्य करती है। वह माहवारी के समय महिलाओं को जरूरत की सस्ती स्वच्छता उत्पाद सीधे पहुंचा रही है। 


कनसिंगटन पैलेस के ट्विटर अकाउंट पर प्रिंस हैरी और मिस मेघन की तरफ से एक संदेश पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘प्रिंस हैरी और सुश्री मेगन मार्कले सगाई के बाद मिली सद्भावना के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं। साथ ही उन्होंने भी कहा कि जो कोई भी मेहमान उनकी शादी में उपहार देना चाहता है, वे कृप्या सात चैरिटी को दान करें। इसके लिए वे इन सात चैरिटी में से किसी भी का भी वह खुद चयन कर सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed