{"_id":"5a9c4d6c4f1c1bd04b8b8dee","slug":"prince-harry-and-megan-s-wedding-will-national-celebration-day-british-pub-stay-open-till-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी और मेगन की शादी ‘राष्ट्रीय जश्न का दिन’, देर तक खुले रहेंगे ब्रिटिश पब","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
प्रिंस हैरी और मेगन की शादी ‘राष्ट्रीय जश्न का दिन’, देर तक खुले रहेंगे ब्रिटिश पब
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी अपनी प्रेमिका अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ब्रिटेन की गृहमंत्री ने प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी को ‘राष्ट्रीय उत्सव का दिन’ बताया है। इसके साथ ही हैरी और मर्केल की शादी के दिन ब्रिटेन में देर रात तक पबों को खुले रहने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
सरकार के आदेश के बाद शाही शादी की पूर्व संध्या पर देर रात तक पब खोलने की अनुमति मिल गई जिसके बाद यहां पर स्थानीय समय अनुसार देर रात एक बजे तक पब खुले रहेंगे। हैरी और मेगन की शादी 19 मई को है।
विज्ञापन
हैरी और मेगन लंदन में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के एक आवास ‘विंडसर कैसल’ स्थित सेंट जार्ज चैपल में शादी करेंगे।