फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prime Minister Narendra Modi arrives in Amsterdam, Netherlands in last leg of his three-nation tour

हेग में PM मोदी: नीदरलैंड्स हमारा अच्छा सहयोगी, 3 सालों में तेजी से बढ़ा है डच निवेश

Tue, 27 Jun 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives in Amsterdam, Netherlands in last leg of his three-nation tour
हेग में पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के आखिरी दौर में नीदरलैंड्स पहुंचे। यहां उन्होंने डच प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही देशों के प्रतिनिधि भी मिले। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने साझे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में निवेश को लेकर नीदरलैंड सबसे बेहतर सहयोगियों में से है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीदरलैंड्स भारत में पांचवा सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। भारत में नीदरलैंड की कंपनियां बेहतरीन निवेश कर रही हैं, उन्हें ये बढ़ाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में नीदरलैंड्स के निवेशकों ने भारत में तीसरा सर्वाधिक निवेश किया है, जो लगातार बढ़ रहा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े मुद्दों पर नीदरलैंड्स का सहयोग चाहता है, जो हमें मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स भारत का पारंपरिक सहयोगी है। पीएम मोदी आज शाम नीदरलैंड्स में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


नीदरलैंड में भी पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटीसीआर में भारत की इंट्री में नीदरलैंड की सहायता को लेकर पीएम मोदी ने धन्यवाद कहा। एमटीसीआर में भारत की इंट्री बेहद महत्वपूर्ण है। और वो एमटीसीआर के अंदर आने वाले देशों के साथ मिसाइल तकनीकी के क्षेत्र में सहयोग लेने के साथ ही सहयोग दे भी सकता है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट की तारीफ की। और कहा कि बेहद कम समय की सूचना पर मैं नीदरलैंड्स आया गया। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ साझे प्रेस कांफ्रेंस में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि भारत ग्लोबल इकॉनमिक पॉवर बन चुका है। हम भारत के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए उत्सुक हैं। डच प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स साथ मिलकर व्यापार, पर्यावरण, कृषि, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं।

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुट ने हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होटल के सामने भारतीय मूल के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने यहां पर अनौपचारिक तौर पर कुछ भारतीयों से मुलाकात भी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की यात्रा पर निकलने से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जानकारी दी थी कि वो यहां डच राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्जिमा से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नीदरलैंड्स के दौरे पर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed