{"_id":"59c438374f1c1b23688b5d16","slug":"portugal-support-india-for-permanent-membership-of-united-nations-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi & Antonio Costa
- फोटो : फाइल फोटो
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो लुई द कोस्टा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की मुहिम का समर्थन किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि वैश्विक संस्था की सबसे ताकतवर शाखा में व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इन प्रयासों को निश्चित रूप से जारी रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को अपने संबोधन में द कोस्टा ने कहा कि स्थायी शांति हासिल करने के लिए हमें संगठन के ढांचे और जमीनी स्तर पर अभियान में बेहतर सहयोग की आवश्यकता होगी। आज की दुनिया का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के वास्ते जारी प्रयासों से सुरक्षा परिषद में सुधार को नई गति भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भारत और ब्राजील को भी स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए। वैश्विक समस्या की जटिलता का सामना कर रहे इन देशों को अपनी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसमें न केवल राज्य शामिल हों, बल्कि सिविल सोसाइटी, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान, सार्वजनिक एवं निजी संस्थाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल जून में प्रधानमंत्री मोदी जब लिस्बन की यात्रा पर थे, तब प्रधानमंत्री द कोस्टा ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत को पुर्तगाल का समर्थन व्यक्त किया था।