फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pope to share dias with Hindu and Sikh leaders

पोप के साथ मंच साझा करेंगे हिंदू और सिख नेता

Thu, 24 Sep 2015 07:56 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
Pope to share dias with Hindu and Sikh leaders

हिंदू समुदाय की एक प्रमुख नेता उमा मैसूरकर और  सिख समुदाय के दो नेता विभिन्न धर्मों के नेताओं के उस चुने हुए समूह में शामिल होंगे, जो कि इस हफ्ते पोप फ्रांसिस की यात्रा के दौरान उनकी अगुवाई में यहां 9/11 स्मारक में की जाने वाली प्रार्थना में शिरकत करेगा।

विज्ञापन


उमा मैसूरकर महिला रोग विशेषज्ञ और उत्तर अमेरिका की हिंदू मंदिर समिति की अध्यक्ष हैं। बफैलो विश्वविद्यालय के सिख प्रोफेसर सतपाल सिंह और उनकी बेटी गुनीशा कौर उन दर्जन भर धार्मिक नेताओं में शामिल हैं, जो कि 9/11 स्मृति संग्रहालय में होने वाली इस बहुधर्मी शांति बैठक में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पोप फ्रांसिस करेंगे। पोप के साथ इस प्रार्थना  में बौद्ध, प्रोटेस्टेंट, ग्रीक ऑर्थोडॉक्स, यहूदी और मुस्लिम धर्म के प्रतिनिधि होंगे। पोप यहां आए लोगों को संबोधित करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न धार्मिक परंपराओं के मुताबिक प्रार्थनाएं होंगी और ‘ध्यान’भी लगाया जाएगा। इस प्रार्थना में शिरकत करने वाले अन्य अंतरधर्मी नेताओं में इस्लामिक केंद्र के कार्यकारी निदेशक इमाद खालिद लतीफ और श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु भंते हिनाबुदी कोंदा भी शामिल हैं।

सिंह कैथोलिक-सिख रिश्तों वार्ताओं में खासे सक्रिय

Pope to share dias with Hindu and Sikh leaders

बंगलूरू में जन्मी मैसूरकर ने कहा,‘मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मुझे यहां इस प्रार्थना में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। मेरा मानना है कि इससे हिंदू धर्म को अहमियत मिलेगी।

हिंदू धर्म को विश्व मंच पर भी पहचाना जाएगा। मैं इस प्रार्थना में संस्कृत के श्लोक ‘अस्तो मा सदगमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय’ की पंक्तियां गा सकती हूं। इसका अर्थ बहुत व्यापक है। पोप के साथ मुलाकात हिंदू धर्म को आगे लाएगी। इस प्रार्थना सभा से पोप को अन्य धर्मों को समझने का मौका मिलेगा। मैं पिछले पोप बैंडिक्ट से मिल चुकी हूं।

रही बात मौजूदा पोप फ्रांसिस की तो वह बहुत आगे की सोच रखने वाले हैं।’ मैसूरकर फिलहाल न्यूयॉर्क इंटरफेथ काउंसिल की उपाध्यक्ष हैं। कार्यक्रम के मुताबिक हिंदू प्रार्थना में मैसूरकर के साथ संस्कृत के श्लोक को पढ़ने में उनका साथ इशाना रामबचन निभाएगी। ईशाना प्रबंधन परामर्शदात्री फर्म मैकिंसे में एसोसिएट प्रिसिंपल हैं। ईशाना हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन में भी काम कर चुकी हैं।

प्रोफेसर सतपाल सिंह सिख काउंसिल फार इंटरफेथ रिलेशंस के संस्थापक ट्रस्टी हैं। वह विश्व सिख परिषद-अमेरिकी क्षेत्र के पिछले अध्यक्ष रह चुके हैं। सिंह कैथोलिक-सिख रिश्तों और विविधता और शांति निर्माण पर आधारित अंतरधर्मी वार्ताओं में खासे सक्रिय रहे हैं। सतपाल सिंह की बेटी गुनीशा कौर सिख समुदाय की सक्रिय सदस्या हैं। वह डिपार्टमेंट ऑफ एनेस्थिसियोलॉजी की ग्लोबल हेल्थ पहल की निदेशिका भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed