फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pope prays for freedom in china

पोप मानते हैं 'महान' हैं चीनी लोग

Tue, 25 Dec 2012 10:07 PM IST
Updated Tue, 25 Dec 2012 10:07 PM IST
विज्ञापन
pope prays for freedom in china

वेटिकन में ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप बेनेडिक्ट 16वें ने ऐतिहासिक सेंट पीटर्स बैसिलिका में हजारों श्रद्धालुओं को क्रिसमस के मौके पर दिए गए अपने संदेश में दुनिया भर में शांति का आह्वान किया है।

विज्ञापन


पोप ने अपने क्रिसमस संदेश में पहली दफा चीन के नेतृत्व के लिए भी दुआ की है। उन्होंने चीन के नेतृत्व से यह गुजारिश की है कि वे समाज में धर्म के योगदान का सम्मान करें। उनका मानना है कि चीन में एक भाईचारे वाला समाज बनाने में धर्म की अहम भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन


ईसाइयों के धर्मगुरू ने चीन के नागरिकों को 'महान' भी बताया है। इस साल शांघाई में चीनी अधिकारियों ने एक नए कैथोलिक बिशप को हवालात में डाल दिया जिसकी वजह से चीन और वेटिकन के रिश्ते तल्ख़ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति हो कायम
धर्मगुरू ने दुनिया के हिंसा से जूझ रहे कई देशों का हवाला देते हुए यह कामना की कि उन देशों में जल्द से जल्द शांति कायम हो। पोप ने अपने संदेश में कहा कि लड़ाई से जूझ रहे सीरिया और नाइजीरिया जैसे देश के लोगों को भी शांति की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

उन्होंने नाइजीरिया में चल रहे संघर्ष को भी बर्बर चरमपंथ करार दिया जिसका निशाना अक्सर ईसाई समुदाय के लोग होते हैं। उन्होंने इसरायली और फलीस्तिनियों के बीच समझौते का पुरजोर तरीके से समर्थन करने के साथ ही सीरिया में हो रहे रक्तपात की निंदा भी की।

उन्होंने यह प्रार्थना की है कि ईसा मसीह की पवित्र जन्मस्थली पर शांति कायम हो और इसरायली तथा फलीस्तिनियों के बीच कई सालों से चल रहा विवाद खत्म हो। पोप ने उत्तरी अफ्रीका का हवाला देते हुए कहा कि वहां नए भविष्य की उम्मीद में एक व्यापक परिवर्तन को महसूस किया जा सकता है।


धर्मगुरू ने विशेषतौर पर मिस्र के लिए प्रार्थना की जहां के नागरिक हरेक व्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए न्याय पर आधारित समाज बनाने के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने अरब क्रांति से जुड़े सभी राष्ट्रों को भी सम्मानपूर्ण समाज बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed