फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Attack on French Magazine: Police released photos of Charlie Hebdo attack suspects

पेरिस हमला: संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर जारी

Thu, 08 Jan 2015 03:46 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Attack on French Magazine: Police released photos of Charlie Hebdo attack suspects

फ्रांस में पेरिस पुलिस ने साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एब्डो पर हुए हमलों के संदिग्ध दो भाइयों की तस्वीर जारी की है। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो भाइयों, शरीफ (32) और सईद (34) का गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कहा कि वो 'हथियारबंद और खतरनाक' हैं। हमले के तीसरे संदिग्ध हमीद मुराद (18) पहले ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि हमीद ने सोशल मीडिया पर अपना नाम देखने के बाद आत्मसमर्पण किया। साप्ताहिक पत्रिका शार्ली एब्डो पर बुधवार को हुए हमले में आठ पत्रकारों समेत कुल 12 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरमपंथी होने की आशंका
पुलिस के अनुसार एक हमलावर पूर्व में चरमपंथी गतिविधियों के आरोप में दोषी भी साबित हुआ है। फ्रांस के उत्तर पूर्वी शहर रिएम्स में भी अभियान चल रहा है जो एक हमलावर का घर बताया जाता है।


हमले में मारे गए लोगों में पत्रिका के संपादक समेत जाने माने तीन कार्टूनिस्ट और दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पत्रिका में डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड के विवादित कार्टून प्रकाशित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed