फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   podium girls in france cycling race

'पोडियम गर्ल्स' हैं, या चुंबन लेने वाली सुंदरियां

Thu, 04 Jul 2013 03:24 PM IST
Updated Thu, 04 Jul 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
podium girls in france cycling race

फ्रांस में इन दिनों साइक्लिंग की सबसे बड़ी रेस टुअर डि फ्रांस का आयोजन चल रहा है। एक महीने तक चलने वाली इस रेस के चैंपियन का फैसला 21 चरणों की प्रतियोगिता के बाद होता है।

विज्ञापन


प्रत्येक चरण के चैंपियन को जीतने के बाद मंच पर खड़ा होना होता है। इस मंच या पोडियम की एक बड़ी ख़ासियत है।

पोडियम पर खड़े होने वाले चैंपियनों के स्वागत के लिए दोनों ओर खूबसूरत लड़कियों की ड्यूटी लगाई जाती है।

इनका काम चैंपियन साइक्लिस्ट को जर्सी देना होता है। इसके अलावा इन्हें चैंपियनों की गाल पर चुंबन भी लेना होता है।

इन्हें पोडियम गर्ल्स के तौर पर जाना जाता है।

कम उम्र की लड़कियां
हर साल पोडियम गर्ल्स के चुनाव के लिए सैकड़ों लड़कियां आवदेन करती हैं।

पहले तो पोडियम गर्ल्स का चुनाव उस शहर की लड़कियों से ही होता था जहां रेस की स्टेज पूरी होती थी और अमूमन ये लड़कियां तीस साल की उम्र तक की होती थीं।

लेकिन आजकल पोडियम गर्ल्स का चयन मॉडलिंग एजंसियों की लड़कियों के बीच से किया जा रहा है।

रेस की मुख्य आयोजक फ्रांसीसी बैंक, एलसीएल अब पोडियम गर्ल्स के लिए 20 साल की लड़कियों को तरजीह देने लगे हैं।

मागाली थियरी जीव विज्ञान में पीएचडी कर रही हैं और दूसरे साल पोडियम गर्ल के तौर पर काम करने के लिए चुनी गई हैं।

'सपने जैसा काम'
मागाली बताती हैं, “हर दिन काम करना सपने के सच होना जैसा है।”

वह बताती हैं कि काम का मुख्य हिस्सा जनसंपर्क, वीवीआईपी लोगों की देखभाल करना होता है।

थियरी कहती हैं ये परंपरा पुरानी हो चुकी हैं, लेकिन अब भी लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

थियरी कहती हैं, “पोडियम गर्ल्स के चलते ही इस रेस में महिलाओं का जुड़ाव हो जाता है।”

पोडियम गर्ल्स विजेता साइक्लिस्टों को किस तो करती हैं लेकिन उन्हें इससे ज्यादा संपर्क बढ़ाने की इजाजत नहीं होती।

2003 में पोडियम गर्ल्स मेलाने सिमोनेयू को रेस के एक स्टेज के विजेता से नोट लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। ये बात दूसरी है कि उन दोनों ने आपस में शादी कर ली थी।
विज्ञापन


स्लोवाकियाई साइक्लिस्ट पीटर सागन ने इस साल इस बात के लिए माफ़ी मांगी है कि उन्होंने बीते साल टूअर डि फ्लांडर्स की समाप्ति पर पोडियम गर्ल्स के साथ अभद्र हरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेदभाव
हालांकि कई विश्लेषक ये भी मानते हैं कि पोडियम गर्ल्स की परंपरा बेहद पुरानी हो चुकी है।

साइक्लिंग न्यूज़ डॉट कॉम की डिप्टी एडिटर लाउरा वेस्लो कहती हैं, “21वीं शताब्दी की महिलाएं अब बस सुंदरता के लिए कामयाब लोगों के साथ खड़ी नहीं हो सकतीं।”


वेस्लो इसे महिलाओं के साथ बहुत बड़ा भेदभाव मानती हैं। वह कहती हैं, “साइक्लिंग की दुनिया में आपको महिलाओं की मौजूदगी तभी दिखती है जब पोडियम पर आपको मॉडल्स दिखाई देती हैं। यह खेल में पुरुष और महिलाओं के बीच असमानता को बढ़ावा देने वाला है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed