फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   PM Narendra Modi will address a discussion titled Bharat Ki Baat, Sabke Saath during UK visit

ब्रिटेन यात्रा के दौरान ‘भारत की बात, सबके साथ’ परिचर्चा को संबोधित करेंगे PM मोदी

Thu, 29 Mar 2018 09:13 PM IST
एजेंसी, लंदन 
एजेंसी, लंदन  Updated Thu, 29 Mar 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will address a discussion titled Bharat Ki Baat, Sabke Saath during UK visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अप्रैल को लंदन में ‘भारत की बात, सबके साथ’ शीर्षक से एक परिचर्चा सत्र को संबोधित करेंगे। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चौथाईवाले ने ट्वीट किया कि लंदन में 18 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसका शीर्षक ‘भारत की बात, सबके साथ’ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लाइव संवाद का कार्यक्रम होगा। लंदन में प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम ऐसे समय में रखा गया है जब लंदन में ही 16 से 20 अप्रैल तक द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल देशों के सरकार प्रमुखों (चोगम) का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। 
विज्ञापन


इस शिखर सम्मेलन के दौरान समूह के 53 सदस्य राष्ट्र उसके समक्ष अवसरों और चुनौतियों, लोकतंत्र और शांति तथा समृद्धि को आगे बढ़ाने के बारे में साझा रुख तय करेंगे। इस सम्मेलन के आयोजन स्थल के तौर पर पहली बार विंडसर कैसल का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ब्रिटेन ने साल 1997 में चोगम की मेजबानी की थी। साल 2018 चोगम में ब्रिटेन इस समूह के प्रमुख की जिम्मेदारी लेगा और वह इस समूह का साल 2020 तक प्रमुख रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed