फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   PM Narendra Modi reaches Berlin in Germany, this is his first stop in the 4-nation trip

बर्लिन पहुंचे PM मोदी, जर्मनी की यात्रा से देश को मिल सकते हैं ये फायदे

Mon, 29 May 2017 07:49 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 29 May 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi reaches Berlin in Germany, this is his first stop in the 4-nation trip
बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, 4 देशों के दौरे का पहला दिन - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चार देशों की यात्रा के पहले पड़ाव बर्लिन पहुंच चुके हैं। अपने चार देशों की यात्रा पर पहले पड़ाव के तौर पर जर्मनी को चुनना भारत के लिए रणनीतिक तौर पर अलग ही मायने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 देशों की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही चीन को घेरने की कोशिश के तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


पीएम अपनी यात्रा के पहले पड़ाव जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच चुके हैं। यहां वो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ ही जर्मनी के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी जर्मन चालंसर एंजेला मर्केल से भारत-जर्मनी अंतरसरकारी परामर्श (आईजीसी) के तहत वार्ता करेंगे। मोदी जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमायर से भी मुलाकात करेंगे। नरेंद्र मोदी का ये जर्मनी का दूसरा दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम के जर्मनी दौरे में व्यापार और निवेश, सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला, इनोवेशन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, शहरी बुनियादी ढांचा, रेलवे और नागर विमानन, स्वच्छ उर्जा, विकास सहयोग, स्वास्थ्य और वैकल्पिक चिकित्सा पर जोर रहेगा।


ड्रैगन को चित करने के लिए 4 देशों की विदेश यात्रा पर हैं पीएम नरेंद्र मोदी

बता दें कि पीएम मोदी की जर्मनी यात्रा के पीछे चीन को घेरने का उद्देश्य भी छिपा है। दरअसल, पर्यावरण की सुरक्षा और पारर्दशिता में कमी दिखने पर जर्मनी ने ओबीओर को लेकर चीन का विरोध किया था। ऐसे में ओबीओआर की खिलाफत में जर्मनी को भारत एक मजबूत साझीदार मानकर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed