फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pm modi will get special treatment in commonwealth summit in london, first indian pm after 2009

कॉमनवेल्थ शिखर सम्मेलन में दिखेगा भारत का जलवा, PM मोदी पर रहेंगी नजरें, लिमोजिन की करेंगे सवारी

Sun, 15 Apr 2018 10:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
pm modi will get special treatment in commonwealth summit in london, first indian pm after 2009

लंदन में आगामी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। साल 2009 के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। द्विवार्षिक राष्ट्रमंडल सरकार प्रमुख (सीएचओजीएम) सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों में केवल मोदी ही ऐसे हैं जिन्हें कॉमनवेल्थ सम्मेलन के दौरान सफर के लिए लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी। जबकि वहां मौजूद बाकी प्रतिनिधि कोच से ही सफर करेंगे। 

विज्ञापन


महारानी के साथ करेंगे मीटिंग

आयोजकों के अनुसार मोदी की लोकप्रिय छवि और लिविंग ब्रिज बनाने की नीति इस फोरम को मजबूत अंतरर्राष्ट्रीय मंच देगी। इस पर यूके के राज्यमंत्री का कहना है कि सम्मेलन की कामयाबी में भारत और खास कर कि मोदी की भूमिका अहम होगी। वह उन 3 देशों के प्रतिनिधियों में से एक हैं जिन्हें ब्रिटेन की महारानी के साथ बकिंघम पैलेस में प्राइवेट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।  
विज्ञापन


खुद की कार से करेंगे सफर

कहा जा रहा है कि अन्य देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान होने वाले विभिन्न इवेंट्स में कोच से ही सफर करेंगे जबकि पीएम मोदी विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं वह अकेले ऐसे प्रतिनिधि होंगे जिन्हें  सफर करने के लिए लिमोजिन गाड़ी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंगे 'भारत की बात, सबके साथ'

प्रधानमंत्री लंदन में 18 अप्रैल की रात 'भारत की बात, सबके साथ' नामक शीर्षक से एक कार्यक्रम संबोधित करेंगे। यह एक अनोखा कार्यक्रम होगा जिसमें मोदी लाइव संवाद करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान दुनियाभर के 1,500 एनआरआई को पीएम मोदी से लाइव सवाल पूछने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का टेलीवीजन पर सीधा प्रसारण होगा। सवाल पूछने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर अपने सवालों के साथ सेल्फी विडियो पोस्ट करने होंगे।

प्रिंस चार्ल्स के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

pm modi will get special treatment in commonwealth summit in london, first indian pm after 2009

18 अप्रैल को ब्रिटेन के प्रिंस पीएम मोदी के लिए एक स्पेशल टेक इवेंट का आयोजन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भारत और यूके के तकनीकी सहयोग (टेक कोलाबोरेशन) को शोकेस किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम भी सम्मिलित होंगे। वहीं प्रिंस चार्ल्स आयोजन स्थल तक टाटा की इलैक्ट्रिक जेगुआर से पहुंचेंगे। 

प्रधानमंत्री टेरेजा मे और महारानी के साथ डिनर

18 अप्रैल को पीएम मोदी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को वह बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होंगे जहां महारानी के साथ विशेष रात्रिभोज करेंगे। फिर 20 अप्रैल को मोदी विंडसर कैस्टल में अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में सम्मिलित होंगे जहां वह कॉमनवेल्थ के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। 

बता दें 2018 सीएचओजीएम में ब्रिटेन इस समूह की प्रमुख जिम्मेदारी लेगा और वह वर्ष 2020 तक इसका प्रमुख रहेगा। वहीं इस शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के बीच पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा जैसे नए खतरे, आतंकवाद और उससे निपटने के उपाय और कानून आधारित व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed