{"_id":"5ad5fa864f1c1b9d098b4f72","slug":"pm-modi-to-get-special-treatment-in-london-during-commonwealth-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन करेगा 'नमस्कार इंडिया', सभी राष्ट्राध्यक्षों में से लिमोजिन में बैठेंगे सिर्फ मोदी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन करेगा 'नमस्कार इंडिया', सभी राष्ट्राध्यक्षों में से लिमोजिन में बैठेंगे सिर्फ मोदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में होने वाले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का विशेष स्वागत किया जाने वाला है। जहां राष्ट्रमंडल के 51 देशों के राष्ट्राध्यक्ष ट्रेन से उतरेंगे वहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्जरी कार लिमोजिन में बैठकर पहुंचेंगे। यूके की पीएम थेरेसा मे ने पीएम मोदी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी को बकिंघम पैलेस में रानी के साथ निजी बैठक आयोजित कर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
2009 के बाद राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में मोदी बतौर भारतीय प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं। जहां वह पीएम थेरेसा मे की मेजबानी में उनसे मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि ये रानी एलिजाबेथ II का आखिरी राष्ट्रमंडल सम्मेलन है। राष्ट्रमंडल के कुल 53 देशों में एकलौता पाकिस्तान इस सम्मेलन में भाग नहीं ले रहा है। वैसे खबर है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन लंदन जा रहे हैं।
विज्ञापन
18 अप्रैल को मोदी पूरे दिन द्विपक्षीय सम्मेलन में भाग लेंगे जिसमें प्रिंस चार्ल्स द्वारा उनके लिए आयोजित एक विशेष तकनीक कार्यक्रम होगा। यूके-इंडिया, दोनों देशों के लिए ये कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। प्रिंस चार्ल्स यहां एक टाटा इलेक्ट्रिक जगुआर में पहुंचेंगे। पीएम मोदी 17 अप्रैल को लंदन पहुंचेंगे, जहां वो वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में यूके में पहले आयुर्वेद केंद्र का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
18 अप्रैल की शाम को पीएम मोदी पीएम थेरेसा मे की मेजबानी में उनके साथ डिनर करने वाले हैं।
19 अप्रैल को पीएम मोदी का बकिंघम पैलेस में रानी एलिजाबेथ II के साथ डिनर कार्यक्रम है।
20 अप्रैल को पीएम मोदी राज्य के अन्य प्रमुखों के साथ विंडसर कैसल में शिरकत करेंगे।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करना है। इस दौरान 1500 एनआरआई एक विशेष कार्यक्रम में मोदी से प्रश्न पूछ सकेंगे।