फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pm modi met german chansler angela merkel at berlin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में की जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात

Sat, 21 Apr 2018 02:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Updated Sat, 21 Apr 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
pm modi met german chansler angela merkel at berlin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बर्लिन में जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक दोनों देशों की सामरिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी और चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले मार्केल ने पीएम मोदी का चांसलरी में गर्मजोशी से स्वागत किया था। पीएम की यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की इच्छा को प्रदर्शित करती है। साथ ही दोनों नेताओं ने अन्य वैश्विक मामलों पर भी बातचीत की।

विज्ञापन

 
इसके बाद शनिवार को पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने चांसलर मार्केल से बर्लिन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जर्मनी और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। 
विज्ञापन

 



बता दें बर्लिन यात्रा पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण था। इससे पहले पीएम ने स्वीडन और ब्रिटेन की यात्रा की। ब्रिटेन में वह राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्ष की बैठक और द्विपक्षीय बैठकों में शामिल हुए थे। वहीं जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर भी भारत आ चुके हैं। इस बैठक के बाद भारतीय समय के मुताबिक पीएम शुक्रवार शाम बर्लिन से स्वदेश के लिए रवाना हुए और शनिवार सुबह भारत पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed