{"_id":"c7644482-c90f-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"please-forgive-me-i-was-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझको यारों माफ़ करना, मैं नशे में थी...","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मुझको यारों माफ़ करना, मैं नशे में थी...
बीबीसी
Updated Thu, 30 May 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीसी रेडियो स्टोक की एक प्रस्तोता ने अपने श्रोताओं से शराब पीकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए माफ़ी मांगी है।
विज्ञापन
पिछली 10 मई को पॉला वाइट को उनके दोपहर के कार्यक्रम से 30 मिनट में उठा दिया गया था। उस दिन का उनका यह आखिरी कार्यक्रम था।
वाइट के कार्यक्रम शुरू करने के कुछ देर बाद ही एक श्रोता ने टेक्स्ट मैसेज किया था कि पॉला वाइट नशे में लग रही हैं।
वाइट ने ऑन एयर कहा कि उन्होंने दो-चार पैग तो लिए हैं लेकिन वह नशे में नहीं हैं।
आधे घंटे बाद उन्हें कार्यक्रम से हटा दिया गया और उनकी जगह एक अन्य प्रस्तोता ने ले ली।
जल्द वापसी
बीबीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “वह कार्यक्रम जारी रखने की स्थिति में नहीं थीं क्योंकि वह ठीक नहीं थीं।”
गुरुवार को स्टेशन के ब्रेकफ़ास्ट कार्यक्रम में उन्होंने श्रोताओं से कार्यक्रम में अपने “बर्ताव और प्रदर्शन” के लिए माफ़ी मांगी।
उन्होंने कहा, “रेडियो स्टेशन के लिए काम करते हुए साढ़े छह साल होने के बाद उस दिन ऑन एयर जाने का फ़ैसला बहुत बड़ी भूल थी।”
वाइट ने आगे कहा, “पिछले कुछ महीने मुश्किलों भरे रहे हैं। अगर आप मेरा कार्यक्रम नियमित रूप से सुनते हैं तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों मैं बेहद भावुक रही हूं। लेकिन उस दिन मुझे कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बिल्कुल नहीं बैठना चाहिए था।”
उन्होंने कहा, “मैंने अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों को बेहद शर्मिंदा किया है और मैं उन सबसे माफ़ी मांगती हूं।”
वाइट ने श्रोताओं को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह जल्द ही बीबीसी रेडियो स्टोक के शनिवार दोपहर कार्यक्रम में फिर से शामिल होंगीं।
विज्ञापन