फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   parking viral video

महिला का कार पार्किंग वीडियो हुआ वायरल

Wed, 01 May 2013 10:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 01 May 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
parking viral video

बेलफास्ट की एक सड़क पर कार पार्क करती महिला का वीडियो इंटरनेट पर मशहूर हो गया है और यू-ट्यूब पर इसे लगभग दस लाख हिट मिल चुके हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो में एक महिला ड्राइवर को शहर के होलीलैंड इलाक़े में फिट्जरॉय एवेन्यू में अपनी कार को दो कारों के बीच खाली स्थान में पैरालल पार्किंग करने की कोशिश कर रही हैं। आधे घंटे की माथापच्ची के दौरान वो कई बार अपनी कार को आगे पीछे कर रही हैं।

पास की इमारत में मौजूद छात्रों ने महिला की इस कोशिश को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर इसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया।

इस वीडियो की खासियत ये है कि इसमें छात्रों ने एक-एक पल की कमेंट्री भी की है। यही वजह है कि यू-ट्यूब पर लोगों ने इस फ़ुटेज को हाथोंहाथ लिया।

इस वीडियो में कमेंट्री करने वाले सियारन शेनन ने बीबीसी से कहा, “हमारा एक दोस्त खिड़की से बाहर देख रहा था कि तभी उसे पार्किंग करती महिला दिखी। उसके बाद हम सब खिड़की पर जमा हो गए। पहले 15 मिनट तो हम देखते रहे। फिर हमने वीडियो बनाना शुरू किया।”
विज्ञापन


आधे घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार महिला अपनी कार को नियत स्थान पर पार्क करने में सफल रहीं और छात्रों ने तालियां बजाकर उन्हें मुबारकबाद दी।

शेनन ने कहा, “हमें ये सबकुछ मजेदार है। वहां कार पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह थी। मैं खुद कार चलाता हूं और इस बात को जानता हूं कि कार पार्क करने में बहुत दिक्कत होती है। लेकिन ये वीडियो एक अपवाद है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


शेनन ने शुरुआत में इस फ़ुटेज को अपने क्लिक करें फेसबुक पेज पर डाला लेकिन उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये इतना हिट हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “ये केवल फेसबुक पर दोस्तों के बीच एक मजाक था लेकिन दूसरे दिन मैंने देखा कि इस पर 30000 लोग इसे देख चुके थे।”

शेनन ने स्वीकार किया कि ये महिला के साथ थोड़ा ज्यादती है। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें ढूढने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली।”

उनके दोस्त ने कहा, “हम इस मामले में उनके विचार चाहते हैं। हम उनसे मिलकर बात करना चाहते हैं।”

यह वीडियो देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed