फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Paris people ready to help each other in all possible ways

जानिए किस तरह मदद के लिए पेरिसवालों ने खोले दिल के दरवाजे

Sun, 15 Nov 2015 03:30 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Paris people ready to help each other in all possible ways

पेरिस में हुए हमलों के बाद से कई लोग शहर में फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए ट्विटर पर #PorteOuverte नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है ताकि फंसे हुए लोग रहने के लिए मदद मांग सकें। हमलों में 120 लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


ट्विटर पर लगातार ये हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और इसके लिए पेरिसवासियों की तारीफ भी हो रही है। फ्रेंच भाषा में Porte Ouverte का मतलब है दरवाजे खोलना। मदद मांगने वाले को ट्विटर पर #PorteOuverte ढूंढना है और उस यूजर को संदेश भेजकर उसका पता पूछना है।
विज्ञापन


पेरिसवासी इस हैशटैग के जरिए संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए पेशकश कर रहे हैं।

जिनिमोबाइल के सह सीईओ और सह संस्थापक आरनोद डुप्सिस (@ArnaudDupuis) ने ट्विटर पर लिखा है, ''शॉटले के पास असहाय लोगों के लिए मेरा कमरा है। अगर आपको जरूरत हो तो मुझसे कहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए लोगों ने खोल दिए घर के दरवाजे

Paris people ready to help each other in all possible ways

हैशटैग#PorteOuverte का उपयोग करते हुए रोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने लिखा है, "अगर कोई व्यक्ति पेरिस में असहाय हो और उसे किसी सुरक्षित जगह में शरण लेने की ज़रूरत हो तो किसी भी सिख गुरुद्वारे को उसे अपने यहां रखकर खुशी होगी।"

पाकिस्तान के स्वात की निवासी और अभी ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रह रहीं नजराना यूसुफजई (@NazranaYusufzai) ने ट्वीट किया, "अविश्वास और आतंक के इस कठिन समय में #porteouverte ने बहुत आशा दी है और मानवता में विश्वास जगाया है।"

लोग #porteouverte को टैग कर दूसरे लोगों को बता रहे हैं कि अगर उन्हें शरण की जरूरत हो तो इस हैशटैग का इस्तेमाल कर ट्वीट करें।

वहीं @chelsea_elisa ने लिखा है कि #porteouverte ने साबित कर दिया है कि चरमपंथी जीत नहीं सकते हैं। तमाम बुराइयों और कठिन समय के बावजूद लोगों ने अपने घरों के दरवाजे स्वेच्छा से अनजान लोगों के लिए खोल दिए हैं।

मुफ्त टैक्सी सेवा दे रहे हैं ड्राइवर

Paris people ready to help each other in all possible ways

@tbhflorence ने ट्विटर पर लिखा कि टैक्सी वाले मुफ्त में यात्रा कराने का प्रस्ताव दे रहे हैं और अगर आप सोना चाहते हैं तो लोगों के दरवाजे खुले हैं, मेट्रो सेवाएं बंद हैं।

हैशटैग #porteOuverte का इस्तेमाल करते हुए शहाना (@shannalynnSF) लिखती हैं, ''रिपब्लिक में मेरा एक सुरक्षित घर है।

अगर आप को सुरक्षित स्थान की जरूरत हो तो आप सीधे आ सकते हैं। मैं अंग्रेजी बोलती हूं।''

हैरी ली फीवर (harrylefeuvre) ने पेरिसवासियों के इस कदम की सराहना करते हुए लिखा है, ''मुफ्त में टैक्सी की कहानियां, यह बताती हैं कि इस कठिन समय में भी मानवता मदद करने और प्यार के रूप में सामने आई है।''

पैरिस वालों की हो रही है जमकर तारीफ

Paris people ready to help each other in all possible ways

क्रिस सिवाक (@ChrisCwiak) ने भी लोगों की मदद की पेशकश की है, ''मैं अपने घर में तीन लोगों को आराम से रख सकता हूं और मेरे पास कुछ अच्छी वाइन भी है।''

पेरिसवासियों के इस पहल की अमरीका के ट्रिनीटी विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले सिमरन जीत सिंह (@SikhProf ) ने जमकर तारीफ की है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''हमलों की वजह से शरण चाहने वाले लोगों के लिए पेरिसवासियों ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। वो हैशटैग #PorteOuverte का प्रयोग कर रहे हैं।'' वहीं कुछ टैक्सी वाले फ्री टैक्सी की पेशकश भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed