{"_id":"5b7e840242c792464429e6c6","slug":"paris-knife-attack-one-killed-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस चाकू हमला: एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पेरिस चाकू हमला: एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नगर में एक व्यक्ति ने आज चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि दो अन्य को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना ट्रेप्स में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस ने हमलावर को काबू में करके मार दिया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पश्चिमी पेरिस में एक घर में शरण ली हुई थी। पुलिस ने अब उसे मार गिराया है। पुलिस सूत्र के अनुसार हमलावर को मारा जा चुका है। पुलिस ने घटना की तुरंत पुष्टि नहीं की और ट्वीट करते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है। यह साफ नहीं है कि घटना आतंक से संबंधित है या नहीं। पिछले कुछ सालों में फ्रांस और पेरिस के विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमले हुए हैं।
विज्ञापन
One killed, two injured in a knife attack near Paris: AFP
— ANI (@ANI) August 23, 2018
विज्ञापन