फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   paris gunman attack

पेरिस के एक हमलावर की पहचान हुई, 2 गाड़ियों की तलाश

Sun, 15 Nov 2015 06:26 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
paris gunman attack

पेरिस हमलों के जांचकर्ताओं ने सात आत्मघाती हमलावरों में से एक का नाम सार्वजनिक किया है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो हमलों में शामिल थे। 29 साल के फ़्रांसीसी नागरिक उमर इसमाइल मुस्तफ़ई को घटनास्थल से मिली एक ऊंगली से पहचाना गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को पेरिस में इस हमले में कम से कम 129 लोग मारे गए हैं। उमर इसमाइल की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और इस्लामिक कट्टरपंथी रुझान के कारण उनकी सेक्युरिटी फ़ाइल भी थी।
विज्ञापन


इस बीच ग्रीस सरकार ने कहा है कि पेरिस के एक हमलावर के शव के पास से जो सीरियाई पासपोर्ट मिला है वह व्यक्ति पिछले महीने ग्रीस से गुज़रा था।

ये पासपोर्ट का नंबर लेरोस द्वीप में रजिस्टर हुए पासपोर्ट से मिलता है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या कोई हमलावर ग्रीस के ज़रिए यूरोप आया था।

इस साल पांच लाख से ज़्यादा शरणार्थी और अप्रवासी तुर्की से ग्रीस आए हैं जिसमें कई सीरियाई भी हैं। यूरोपीय संघ तुर्की पर दवाब डालता रहा है कि वो शरणार्थियों की संख्या को कम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'क्या हमलावर सीरिया गए थे?'

paris gunman attack

फ़्रांसीसी मीडिया के अनुसार पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्या हमलावर सीरिया गए थे।

अभियोजकों का कहना है कि हमलावरों के पास आत्मघाती बेल्ट और क्लाशनिकोव थे, वो तीन टीमों में बंटे हुए थे और आशंका है कि कुछ हमलावर भाग निकलने में सफल रहे।

पेरिस के पुलिस प्रमुख फ़्रांस्वा मोलिन्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''हमें इस बात का पता लगाना है कि वे किस तरफ़ से आए थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे कहां से मिले।''

'आईएस ने हमलों की ज़िम्मेदारी ली है'

paris gunman attack

मोलिन्स के अनुसार बेल्जियम से पकड़े गए तीन लोगों का संबंध पेरिस हमलों से है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने कहा है कि पकड़े गए तीन लोगों में से एक शुक्रवार की शाम पेरिस में मौजूद था। पेरिस के पुलिस प्रमुख ने बताया है कि फ़िलहाल पुलिस का सारा ध्यान दो गाड़ियों पर है। पुलिस ने कॉन्सर्ट हॉल के पास से एक गाड़ी बरामद की है जिस पर बेल्जियम का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

ये गाड़ी बेल्जियम में रह रहे एक फ़्रांसीसी नागरिक के पास थी। पुलिस को एक दूसरी गाड़ी की तलाश है जिसका इस्तेमाल दो जगह पर हमले में किया गया था। उधर फ़्रांस ने कहा है कि वो इराक़ और सीरिया में चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ हवाईहमले जारी रखेगा।

आईएस ने हमलों की ज़िम्मेदारी ली है और कहा है कि फ्रांसीसी सेना के हस्तक्षेप का बदला लेने के लिए ये हमले किए गए हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने कहा है कि फ़्रांस घरेलू और विदेशी धरती पर जंग जीतेगा। लेकिन उन्होंने आगाह किया कि देश को और हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed