फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Paris Attack: France fights back with air strike in Syria

फ्रांस ने IS को दिया करारा जवाब, किए ताबड़तोड़ हमले

Mon, 16 Nov 2015 12:17 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Paris Attack: France fights back with air strike in Syria

पेरिस में इस्लामिक स्टेट के बम धमाकों को अंजाम देने के बाद फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट का गढ़ माने जाने वाले रक्का शहर पर हवाई हमले किए हैं। पेरिस में आईएस के चरमपंथी हमलों के बाद ये फ्रांस की पहली बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


इस हमले के बारे में फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पेरिस बम धमाको के बाद वायु सेना ने आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर बम बरसाए हैं। इस कार्रवाई में फ्रांस के दस लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया और आईएस के ठिकानों पर बीस बम गिराए गए।
विज्ञापन


वायु सेना ने अपनी कार्रवाई में आईएस के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में आईएस का एक कमांड सेंटर, एक गोला बारूद का डिपो और लड़ाकों का शिविर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करने की कही थी बात

Paris Attack: France fights back with air strike in Syria

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने शुक्रवार को पेरिस में हुए हमलों को आईएस की तरफ से युद्ध की घोषणा वाला कदम बताया था जिसके बाद इस्लामिक स्टेट से इसका बदला लेने की बात कही थी।

गौरतलब है कि पेरिस में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने कई आत्मघाती बम धमाकों को अंजाम दिया था। इस नृशंस हमले में 129 बेहुनाह लोग मारे गए थे। यह हमले पेरिस के कई रेस्टोरेंट और स्टेडियम के बाहर मौजूद लोगों को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

हमले के बाद फ्रांस की खुफिया एजेंसियां दुनिया के तमाम खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और अब तक करीब तीन संदिग्ध आतंकियों की पहचान भी की जा चुकी है। इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed