फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Panama Papers case Malta journalist Daphne Caruana Galizia killed in car bomb blast

पनामा पेपर्स का खुलासा करने वालीं पत्रकार की बम धमाके में मौत

Tue, 17 Oct 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 17 Oct 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
Panama Papers case Malta journalist Daphne Caruana Galizia killed in car bomb blast
डाफ्ने कारुआना गैलिजिया

दुनिया भर में चर्चित रहे पनामा पेपर्स की जांच जिस पत्रकार की वजह से शुरू हुई उस पत्रकार की एक बम धमाके में मौत हो गई जो कि उनकी कार में फटा था। उनका नाम डाफ्ने कारुआना गैलिजिया था। 53 साल की गैलिजिया सोमवार को अपने घर से कुछ ही दूर निकली थीं कि एक जोरदार धमाके ने उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए।

विज्ञापन


गैलिजिया Running Commentary नाम से एक स्वतंत्र ब्लॉग चलाती थीं जिसमें उन्होंने कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। गैलिजिया ने माल्टा के प्रधानमंत्री यूसुफ मस्कट पर भी 'खपले' करने का आरोप लगाया था। गैलिजिया ने दावा किया था कि पनामा में मस्कट की पत्नी की एक कंपनी है जिसने बहुत सारा पैसा इधर-उधर किया है। इस आरोप को मस्कट ने बेबुनियाद ठहराते हुए गैलिजिया पर केस कर दिया था।
विज्ञापन


पनामा पेपर्स की इनवेस्टिगेशन ऑन, पर 'पाक मॉडल' नहीं अपनाएगा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


गैलिजिया द्वारा आरोप लगाने के बाद ही लोगों को पता लगा कि पनामा भी टैक्स हेवन है और वहां से मिले कागजातों से दुनिया भर के अमीर और शक्तिशाली लोगों का पनामा कनेक्शन सामने आया था।

विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन एंसाजे ने कहा है कि गैलिजिया की मौत से जुड़ी जानकारी देने वाले को वह 15 लाख रुपए का ईनाम देंगे। फिलहाल गैलिजिया के बेटे जो कि खुद एक पत्रकार हैं उन्होंने जांच कर रहे मिजिस्ट्रेट को बदलने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed