{"_id":"5ae8084e4f1c1b9c098b7866","slug":"pakistan-origin-sajid-javid-becomes-the-new-home-minister-of-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के गृहमंत्री बने साजिद जाविद, ड्राइवर थे इनके पिता","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के गृहमंत्री बने साजिद जाविद, ड्राइवर थे इनके पिता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
साजिद जाविद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने साजिद जाविद को देश का नया गृहमंत्री नियुक्त किया है। सोमवार को अंबर रुड के इस्तीफे के बाद साजिद को नया गृहमंत्री बनाया गया है। उनके माता-पिता पाकिस्तान मूल के हैं। 48 साल के जाविद अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा गृह सचिव का पद संभालने वाले पहले शख्स बन गए हैं। रुड पांचवें कैबिनेट मंत्री थे जिन्होंने टेरिजा मे द्वारा अल्पसंख्यक सरकार बनाने के बाद इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
पेशे से बैंकर रहे जाविद के पिता बस ड्राइवर थे। उनके पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन आकर बस गए थे। इस समय साजिद ब्रॉम्सग्रोव से सांसद हैं। इससे पहले वह बिजनेस एंड कल्चर मंत्री भी रह चुके हैं। जाविद ने एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और गृह मंत्री के पद पर पहुंचने वाले वह पहले अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक नेता बन गए हैं। वह ब्रिटेन की मल्टीकल्चर राजनीति का एक उदाहरण हैं। इसी वजह से वह आज इस पद पर पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
सरकार में अपने पूर्व के कार्यभार को संभालते हुए जाविद ने कई बार भारत की यात्रा की है और भारतीय प्रशासन के साथ बातचीत की है। ब्रिटेन में टाटा स्टील के ऑपरेशन पर वह बारीकी से नजर बनाए रखने वाले शख्स थे। गृहमंत्री रुड को विपक्ष की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। रुड डेविड कैमरुन की सरकार में गृह सचिव के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के साथ गलत ढंग से बर्ताव करने के आरोप में आलोचना झेल रहे एंबर रुड ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। कैरेबियाई प्रवासी स्कैंडल में शामिल रुड पर लगातार संसद में इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा था। रुड ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था कि उन्होंने निर्वासन लक्ष्यों की सचाई को लेकर संसद को अनजाने में गुमराह किया है।