फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pakistan organised a ‘mujra’ party in London, president of PoK enjoying vulgar moves.

लंदन में पाकिस्तान ने कराया 'मुजरा', कश्मीर के नाम पर मांगा फंड, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत

Thu, 23 Nov 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan organised a ‘mujra’ party in London, president of PoK enjoying vulgar moves.

लंदन में पाकिस्तान की एक हरकत सोशल मीडिया पर फजीहत का शिकार हो गई है। पाक ने पीओके में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फंड के लिए मुजरे के कार्यक्रम का आयोजन कर डाला और हद तो तब हो गई जब इसमें POK के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


फंड जुटाने के लिए मुजरे के इस कार्यक्रम में पीओके के राष्ट्रपति सरदार मसूद खान ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की वीडियो क्लिप पाकिस्तान के न्यूज चैनल 92 न्यूज पर भी प्रसारित हुई तो बवाल मच गया। जिसके बाद इस क्लिप को सोशिल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल होने वाली क्लिप में सरदार खान महिला डांसर्स के अभद्र डांस मूव्स को इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम से फंड कश्मीर के नाम से इकट्ठा किया गया।


खान पाकिस्तान के अधिपत्य वाले पीओके के नेता हैं, जिसे पाकिस्तान आजाद कश्मीर कहता है। हालांकि वो इस बात का दावा करते हैं कि वो इस क्षेत्र के सही मायनों में चुने हुए प्रतिनिधि हैं।

इस कार्यक्रम में खान ने भारत पर कश्मीर में अत्याचार का आरोप लगाते हुए एक भाषण भी दिया।

पढ़ें: कश्मीर घाटी में IS की आहट, भारत नहीं पाकिस्तान के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed