{"_id":"59c1d54e4f1c1b25688b5719","slug":"pakistan-induced-on-poster-for-balochistan-independence-in-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में बलूचिस्तान की आजादी के लगे पोस्टर, भड़का पाकिस्तान","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्विट्जरलैंड में बलूचिस्तान की आजादी के लगे पोस्टर, भड़का पाकिस्तान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान की आजादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लोग पूरी दुनिया में पाक से आजादी की मांग कर रहे हैं। स्विटजरलैंड के रूए-डे-फर्न के आसपास बलूचिस्तान की आजादी से संबंधित पोस्टर दिखाई दिए हैं। इसे लेकर बौखलाए पाक अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में स्विस राजदूत वेलेंटिन जेलवेगर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
पाक अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक जिनेवा स्थिति संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि व राजदूत फारूख आमिल ने अपने पत्र में लिखा है कि जिनेवा में यूएन के पाक स्थायी मिशन ने 3 दिसंबर से अब तक 8 पोस्टर और एक डिजिटल पोस्टर की गिनती की है।
विज्ञापन
पढ़ें: आतंकी पनाहगाह कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल
विज्ञापन
आमिल ने लिखा कि डिजिटल पोस्टर के पास एक कार खड़ी रहती है और ऐसा लगता है कि उसकी निगरानी करती है। आमिल ने पत्र में लिखा कि शहर के स्थानीय अधिकारियों को इस पोस्टर के प्रदर्शन के लिए राजस्व भी प्राप्त हुआ है, जो पाकिस्तान की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता पर हमला है।