फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pakistan: India is retreating for its commitment to peace

पाकिस्तान: शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर रहा है भारत

Sat, 17 Feb 2018 02:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Updated Sat, 17 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: India is retreating for its commitment to peace

पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल ने भारत पर आरोप लगाया कि वह शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एकतरफा कार्रवाई के साथ शांति के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े नहीं करे और उनके देश के खिलाफ डराने-धमकाने के लिए नई दिल्ली को चेताया भी।

विज्ञापन


इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन भारत सॉर्क सम्मेलन का लगातार बहिष्कार कर एकतरफा कार्रवाई के साथ इस्लामाबाद को निराश कर रहा है। सॉर्क सम्मेलन 2016 में इस्लामाबाद में होने था लेकिन भारत के बहिष्कार के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


लंदन में रणनीतिक अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान (आईआईएसएस) को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि भारत में मौजूदा सरकार का तय एजेंडा है, जहां तक मानना है कि वह धमका सकते हैं। हमें परिपक्वता दिखाने की जरूरत है क्योंकि दक्षिण एशिया में रहने वाले एक अरब से ज्यादा लोगों का भविष्य दांव पर लगा है। भारत का सॉर्क सम्मेलन का बहिष्कार करना गैरकूटनीतिक और शांति के लिए सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed