फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pakistan army wanted a boot polisher and no one better than imran khan for this

'पाकिस्तानी सेना को जूता पॉलिश करने वाला चाहिए था और इमरान उसके लिए सबसे बेहतर'

Sun, 29 Jul 2018 04:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Pakistan army wanted a boot polisher and no one better than imran khan for this
इमरान खान और रेहम खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने जबरदस्त जीत हासिल की है और अब इमरान देश के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस बीच, उनकी दूसरी पत्नी रह चुकीं रेहम खान ने एक बार फिर उनपर हमला बोला है। रेहम खान ने इमरान खान को जूता पॉलिश करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने जनाधार चोरी किया है और यह बात उन्हें भी बहुत अच्छे से पता है। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रेहम खान ने कहा कि इमरान अपने पद के साथ कभी न्याय नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा 'पाकिस्तानी सेना को एक जूता पॉलिश करने वाला चाहिए था और मौजूदा समय में इमरान खान से बेहतर यह काम कोई नहीं कर सकता है। हालांकि यह कृपा भी उन पर कुछ दिन ही बनी रहेगी।' 
विज्ञापन


रेहम खान का इमरान पर किया गया यह जोरदार हमला कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह इमरान खान पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। रेहम ने अपनी किताब में इमरान को समलैंगिक और नशे का आदी (ड्रग एडिक्ट) बताया है। अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि इमरान खान की सेक्स लाइफ अनोखी रही है। उन्होंने कहा है, 'इमरान खान पत्नी के साथ मार-पीट करते हैं। वह ड्रग्स लेते हैं। उनके शादीशुदा मर्दों के साथ संबंध रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी राजनीतिक इच्छाओं को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं एक ब्रिटिश नागरिक हूं, ऐसे में मैं कानूनन चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति को गंदा करार देते हुए कहा कि मेरे पीछे पैसा खर्च करने वाला कोई नहीं है। मैं कोई लंदन की रईस नहीं हूं। 


उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि मैंने इमरान की पत्नी रहते हुए राजनीति में धांधली की, लेकिन मैं साफ-साफ बता देना चाहती हूं कि मैं कभी पीटीआई की किसी बैठक में नहीं गई और न ही टिकट बंटवारे में कोई दखलअंदाजी की। यहां तक कि इमरान कभी मुझसे राजनीति से संबंधित कोई राय मांगते थे तो मैं उसे नजरअंदाज कर देती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed