फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pak afghan peace pact in six months

अफगानिस्तान में छह महीने के भीतर शांति

Tue, 05 Feb 2013 12:30 PM IST
Updated Tue, 05 Feb 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
pak afghan peace pact in six months

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि वह छह महीनों के अंदर अफगानिस्तान के लिए एक शांति समझौता करने की कोशिश करेगे।

विज्ञापन


ब्रिटेन में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से बातचीत करने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

दोहा में दफ्तर
उन्होंने दोहा में अफगान सरकार का दफ़्तर खोले जाने का समर्थन किया और तालिबान से भी कहा कि वह भी यही करे ताकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो सके। दोनों पक्षों ने सामरिक साझेदारी की तरफ बढ़ने के अपने उद्देश्य को भी दोहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दों पर, जिसमें व्यापार और सीमा प्रबंधन भी शामिल है, इस साल के अंत में समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बातचीत ब्रिटिश प्रधानमंत्री के चीकर्स निवास पर हुई। पिछले वर्ष कैमरन द्वारा त्रिपक्षीय बातचीत शुरू करवाने के बाद यह तीसरा मौका था जब सभी पक्ष बातचीत कर रहे थे।

मुल्ला बरादर
महत्वपूर्ण बात यह थी कि इस बैठक में वरिष्ठ सैनिक और कूटनीतिक अधिकारी भी मौजूद थे। पिछली मुलाकातों में यह लोग अनुपस्थित थे।

अफगानिस्तान की तरफ से हर कोई स्वीकार कर रहा है कि पाकिस्तान ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण तालिबान नेताओं के जेल से छोड़े जाने की तरफ इशारा करते हैं।


लेकिन वह चाहते हैं कि पूर्व में तालिबान के नंबर दो नेता रहे मुल्ला बरादर को भी छोड़ा जाए। नाटो के सैनिकों की 2014 के अंत तक अफ़गानिस्तान को छोड़ने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed