फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Prophet mohammad on Charlie hebdo's new cover page

'शार्ली एब्डो' के नए कवर पर एक बार फिर मोहम्मद

Tue, 13 Jan 2015 03:49 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Prophet mohammad on Charlie hebdo's new cover page

फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली एब्डो' ने अपने नवीनतम अंक के कवर पेज पर एक बार फिर पैगम्बर मोहम्मद का चित्रांकन किया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुर्खियों में रही पत्रिका के अगले अंक का कवर पेज फ्रांस की मीडिया में प्रकाशित हुआ है। कवर पेज पर पैगम्बर को 'मैं शार्ली हूं' की तख्ती लिए हुए दिखाया गया है। ऊपर लिखा है "सभी को माफ किया जाता है।"

पत्रिका के वकील रिचर्ड माल्का ने फ्रेंच रेडियो से बातचीत में कहा, 'पत्रिका में काम करने वालों के लिए यह बताना जरूरी है कि वे चरमपंथियों के सामने नहीं झुकेंगे।'
विज्ञापन


पूर्व में पत्रिका की जहां करीब 60,000 प्रतियां ही छपती थीं, इसके ताज़ा अंक की करीब तीन लाख प्रतियां छापी जा रही है।

पिछले बुधवार को 'शार्ली एब्डो' के दफ़्तर पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए थे। हमले के वक्त हमलावारों को यह कहते हुए सुना गया था कि "उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद का बदला ले लिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिका पर हुए हमले के बाद "मैं शार्ली हूं" नारे के साथ बड़े पैमाने पर लोगों ने पत्रिका के साथ अपना समर्थन जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed