जासूसी दुनिया के किरदार टिनटिन का एक पन्ना लाखों डॉलर में बिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूसी की दुनिया के जानेमाने कार्टून किरदार टिनटिन की एक कॉमिक स्ट्रिप की बिक्री 15।5 लाख यूरो (यानि 16।4 लाख डॉलर) में हुई है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। पेरिस में बिके इस स्ट्रिप का असल पन्ना चीनी स्याही में बनाया गया था।
इसमें 'एक्सप्लोरर्स ऑन द मून' कहानी का एक भाग दिखाया गया है जो बेलिजियन कार्टूनिस्ट जॉर्ज रेमी ने बनाया था जिन्हें एर्जे के नाम से भी जाना जाता है। इसमें स्पेससूट पहने टिनटिन, उनका कुत्ता स्नोयी और केप्टन हैड्डॉक चांद की सतह पर चलते दिखाई दे रहे हैं जहां से वो धरती की ओर देख रहे हैं।
एक पन्ने के कार्टून स्ट्रिप की यह बिक्री अपने आप में एक रिकार्ड है
आर्टक्यूरियल ऑक्शन हाउस ने कहा है कि एक पन्ने के कार्टून स्ट्रिप की यह बिक्री अपने आप में एक रिकार्ड है। ऑक्शन हाउस के अनुसार विश्व युद्ध के बाद एर्जे की बनाए गए चित्र की नीलामी होने का रिकार्ड भी इस 50x35 सेंटीमीटर के चित्र के नाम है। साल 1954 में छपी इस किताब को एर्जे के बनाए मास्टरपीस में गिना जाता है।
इस चित्र को एक यूरोपीय व्यक्ति ने खरीदा। नीलामी से पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस चित्र को 7 से 9 लाख यूरो तक मिलेंगे। टिनटिन के अब तक बनाए गए सबसे यादगार कॉमिक किताब किरदारों में गिना जाता है। टिनटिन की किताबों को 90 भाषाओं में अनुवाद किया गया है और 20 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।