{"_id":"58f92c924f1c1ba346473bbc","slug":"one-policeman-killed-after-shooting-incident-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में आतंकी हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी, हमलावर ढेर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में आतंकी हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी, हमलावर ढेर
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
पेरिस में गोलीबारी
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में गुरुवार को गोलीबारी की घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इस हमले में एक हमलावर को मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक कैंप्स एलिसी इलाके में हुई इस गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके अलावा क्रॉस फायर में एक अज्ञात व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। IS से संबंद्ध न्यूज एजेंसी अमाक (amaq) ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। वहीं दूसरे हमलावर की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-21 साल का गाजी बाबा निकला ISIS का आतंकी, देखिए इसकी सच्चाई
विज्ञापन
#UPDATE Islamic State group claims Paris shooting: Amaq
— AFP news agency (@AFP) April 20, 2017
पुलिस के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है कि वह हमलावर था या राहगीर। लोगों से कहा गया है कि वह कैंप्स एलिसी इलाके से दूर रहें। वीडियो को देखने से पता चलता है कि दुनिया की सबसे मशहूर स्ट्रीट आमतौर पर गुलजार रहती है, लेकिन 9:30 बजे रात के बाद वह वहां के निवासियों और पर्यटकों से खाली थी। वहां केवल सुरक्षा कर्मी दिख रहे थे।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे ने कहा कि घटना को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये हमला आतंकवादी था। वहीं पेरिस के प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि पेरिस हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान हो गई है, यह पता लगाया जा रहा है कि उसे किसी से मदद मिली थी या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह गोलीबारी एक और आतंकी हमला लग रही है।
ये भी पढ़ें-हथियार को 'चना' तो छोटे बम को कहते हैं 'लड्डू', ISIS जैसे एक और खुरासन मॉडल का पर्दाफाश
फ्रांस की पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि घटनास्थल पर कार्रवाई अभी जारी है। लोग उस इलाके में न जाएं और पुलिस के निर्देश का पालन करें। गौरतलब है कि यह गोलीबारी फ्रांस में आम चुनाव के ठीक तीन दिन पहले हुई है और पेरिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है।