{"_id":"bb483538-c30f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"one-man-dead-in-suspected-woolwich-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के वूलविच में ‘हमला’, एक की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन के वूलविच में ‘हमला’, एक की मौत
Updated Thu, 23 May 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में दक्षिण पूर्वी लंदन के वूलविच में एक व्यक्ति पर हुए ‘हमले’ की घटना की खबरों के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जॉन विल्सन स्ट्रीट पर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर यह घटना हुई।
बीबीसी संवाददाता मैट प्रॉजर ने बताया कि ट्विटर पर चल रहे संवाद से यह मालूम देता है कि जॉन विल्सन स्ट्रीट पर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया और जिसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई।
विज्ञापन
लंदन एम्बूलेंस सर्विस ने कहा है कि घटना स्थल पर एक हवाई एंबूलेंस और चार लोग मौजूद थे। हालांकि एक प्रवक्ता घटना में हताहत हुए लोगों की पुष्टि नहीं कर सके।
विज्ञापन
ट्विटर पर आ रही तस्वीरों में दिखाया गया है कि तीन लोग जमीन पर लेटे हुए हैं और उनके इर्द गिर्द पुलिस और पारामैडिकल स्टाफ मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि जॉन विल्सन स्ट्रीट बंद कर दी गई है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउंट में कहा है कि हेलिकॉप्टर टीम ने इस वारदात को “गंभीर” बताया है।
स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारे अधिकारियों ने घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। इस समय ऐसा लगता है कि हमले की घटना के बाद पुलिस मौके पर बुलाई गई थी।”
एक स्थानीय शिक्षक डेविड निक्सन ने बीबीसी न्यूज चैनल को बताया कि घटना के समय वह स्कूल की गेट से बाहर ही निकले ही थे तो उन्होंने देखा कि कुछ ही दूरी पर एक शव पड़ा हुआ था। तभी उन्होंने गोलियों की आवाजें भी सुनीं।