फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   one kilometer photographer's camera

एक किलोमीटर तक की तस्वीरें खींचने वाला कैमरा

Wed, 10 Apr 2013 02:42 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 10 Apr 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
one kilometer photographer's camera

एडिनबरा में वैज्ञानिकों के एक दल ने करीब एक किलोमीटर तक थ्रीडी तस्वीरें लेने वाला कैमरा तैयार किया है।

विज्ञापन


हैरिएट-वॉट विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञानियों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो लेज़र का इस्तेमाल कर, तकरीबन सभी चीज़ों, को स्कैन कर लेता है।

दल का दावा है कि थोड़े से और शोध के बाद कैमरे की रेंज को 10 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इस कैमरे का इस्तेमाल मुख्यतः वाहनों जैसी चीज़ों को स्कैन करने के लिए किया जाएगा।

आदमी की तस्वीर नहीं
यह कैमरा अभी इंसानी त्वचा को नहीं देख सकता। इसकी वजह यह है कि त्वचा लेज़र को उस तरह परावर्तित नहीं करती जैसे अन्य चीज़ें करती हैं।

इसका अर्थ यह हुआ कि अगर आप ऐसे कैमरे की नज़र में आने से बचना चाहते हैं तो नंगा होना आसान उपाय है।

वस्तुओं की तस्वीरें लेने के अलावा इस तकनीक का इस्तेमाल चट्टानों के सरकने या हरियाली के पनपने पर नज़र रखने के लिए किया जा सकता है।

टीम के अनुसार कैमरा लेज़र को विभिन्न पदार्थों की ओर फेंकता है और रोशनी के वापस डिटेक्टर तक पहुंचने में लगे समय के आधार पर तस्वीरें बनाता है।

यह कैमरा एक मिलीमीटर की सटीकता से चीज़ों को रिकॉर्ड कर सकता है। शोध दल को यकीन है कि इसके तस्वीर बनाने वाले सॉफ़्टवेयर में कुछ और सुधार करके इसी तकनीक को वस्तु की दिशा और गति मापने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


हैरिएट-वॉट में एक शोधार्थी ऑगनस मैकर्थी ने कहा, “इस खोज ने एक बड़े इलाके में सामान्य, छोटे लक्ष्यों की विस्तृत तस्वीर बनाने का रास्ता खोल दिया है।”

वह आगे कहते हैं, “ये साफ़ है कि इस मशीन को छोटा और तेज़ बनाए जाने की ज़रूरत है। लेकिन हमारा यकीन है कि एक हल्का, पूरी तरह लाए-ले जाने में सक्षम स्कैनिंग डेप्थ इमेजर बनाना संभव है और ऐसा उत्पाद पांच साल से भी कम वक्त में तैयार हो सकता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed