फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   one found dead among 35 indian in a closed container in britain.

बंद कंटेनर में मिले 35 भारतीय, एक की मौत

Sun, 17 Aug 2014 02:08 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
one found dead among 35 indian in a closed container in britain.

ब्रिटेन के टिलबरी बंदरगाह पर पुलिस को एक कंटेनर में 35 लोग मिले हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। कंटेनर में जो लोग मिले हैं उन्हें शक्ल-सूरत से दक्षिण एशियाई माना जा रहा है लेकिन वे किस देश के हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


इनमें बच्चे भी शामिल हैं, ये लोग पानी की कमी और ठंड के शिकार हैं, इनका नज़दीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इनका पता शनिवार को तब चला जब बेल्जियम के ज़ीब्रग से आए जहाज से कंटेनर उतारे जा रहे थे।

'चीखने-चिल्लाने की आवाजें'

एसेक्स पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और बेल्जियम पुलिस से भी मदद ले जा रही है।

पुलिस सुपरिंटेंडेंट ट्रेवर रो ने कहा कि बंदरगाह के कर्मचारियों को इसका पता तब चला जब अंदर से 'चीखने-चिल्लाने' की आवाज़ें आईं। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये कंटेनर जहाज में कहां से लादा गया था।
विज्ञापन


बंदरगाह की प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि 'ये बॉर्डर फ़ोर्स और पुलिस का मामला' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed