फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   oldest calender of the world

मिल गया दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर

Mon, 15 Jul 2013 12:55 PM IST
Updated Mon, 15 Jul 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
oldest calender of the world

पुरातत्वविदों का मानना है कि उन्होंने एडर्बीनशायर इलाके में चंद्रमा की गति पर आधारित दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर खोजा है।

विज्ञापन


कार्थेस किले में एक खेत की खुदाई में 12 गड्ढ़ों की एक श्रृंखला मिली है, जो चंद्रमा की अवस्थाओं और चंद्र महीने की तरफ संकेत करती है।

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व वाली एक टीम के मुताबिक़ इस प्राचीन स्मारक को क़रीब 10 हज़ार साल पहले शिकारियों ने बनवाया था।

वॉरेन फ़ील्ड के इन गड्ढ़ों की खुदाई पहली बार 2004 में हुई थी। इन गड्ढों का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है कि उनमें कभी लकड़ी के खंभे रहे हों।

मध्य पाषाण युग

मध्य पाषाण युग का यह कैलेंडर अब तक के ज्ञात सबसे पुराने कैलेंडर मेसोपोटामिया के कैलेंडर से भी हज़ारों साल पुराना है।

यह विश्लेषण 'इंटरनेट आर्कियोलॉजी' नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

बर्मिंघम विश्वविद्यालय में लैंडस्केप आर्कियोलॉजी के प्रोफ़ेसर विन्स गैफ़ेनी ने इस विश्लेषण परियोजना का नेतृत्व किया। वह कहते हैं, ''इन प्रमाणों से पता चलता है कि स्कॉटलैंड के शिकारियों के समाज में साल भर के समय चक्र पर नजर रखने और किसी भी बदलाव में सुधार की ज़रूरत और कार्यक्षमता दोनों थी। यह पूरब में मिले पहले औपचारिक कैलेंडर के पाँच हज़ार साल पहले अस्तित्व में आ गया था।''
विज्ञापन


इस अध्ययन में सेंड एंड्रयूज, लीस्टर और ब्रैडफ़ोर्ड विश्वविद्यालय भी शामिल थे।

सेंड एंड्रयूज विश्वविद्यालय के डॉक्टर रिचर्ड बेट्स कहते हैं, ''यह खोज शुरुआती मध्य पाषाण युग के स्कॉटलैंड के बारे में नए रोमांचक सबूत उपलब्ध कराती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहते हैं, ''इस तरह की संरचना का यह सबसे पहला उदाहरण है। वॉरेन फ़ील्ड में इस स्मारक के बनाए जाने के हज़ारों साल बाद भी ब्रिटेन और यूरोप में इस तरह का कोई और स्मारक नहीं बन पाया।''

हवाई सर्वेक्षण

वॉरेन फ़िल्ड को पहली बार स्कॉटलैंड के प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारकों के रॉयल कमीशन (आरसीएएचएमएस) ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान खोजा था।

आरसीएएचएमएस की हवाई सर्वेक्षण परियोजना के प्रबंधक डेव काउली कहते हैं, ''हम पिछले क़रीब 40 साल से स्कॉटिस की भूमि की तस्वीरें ले रहे हैं, हज़ारों पुरातत्विक जगहों की रिकॉर्डिंग की है, जिन्हें ज़मीन से कभी नहीं खोजा जा सकता था।''

वे कहते हैं,''वॉरेन फ़ील्ड एक ख़ास महत्व है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि हमारे हवाई सर्वेक्षण ने उन जगहों को खोजने में मदद की है, जहाँ पहली बार समय की परिकल्पना की गई थी।''


कार्थेस किले की देखभाल नेशनल ट्रस्ट फ़ॉर स्कॉटलैंड (एनएसटी) करता है।

इस जगह की खुदाई 2004 से 2006 के बीच एनएसटी के कर्मचारियों और मरे पुरातत्व सेवा ने मिलकर की।

एनटीएस के पुरातत्वविद डॉक्टर शैनन फ़्रेजर कहते हैं, ''यह एक उल्लेखनीय स्मारक है, जो ब्रिटेन में अद्वितीय है।''

वे कहते हैं, ''हमारी खुदाई से क़रीब दस हज़ार साल पहले के लोगों के सांस्कृतिक जीवन की आकर्षक झलक मिलती है। यह नवीनतन खोज समय और आकाश के साथ संबंध के बारे में हमारी समझ को और आगे बढ़ाएगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed