{"_id":"4b438b8e-9a01-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"obesity-chip","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिप लगाओ, मोटापा घटाओ?","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
चिप लगाओ, मोटापा घटाओ?
Updated Sun, 31 Mar 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी 'बुद्धिमान' इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप बनाने का दावा किया है जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इस चिप का जानवरों पर प्रयोग शुरू होने वाला है और आने वाले तीन साल में इसका प्रयोग इंसानों पर किया जा सकेगा। इस शोध पर इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर क्रिस टूमाजू और प्रोफेसर सर स्टीफन ब्लूम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये चिप एक इम्प्लांट है जो पेट के अंदर वेगस तंत्रिका पर लगाई जाएगी। ये चिप वेगस तंत्रिका से मिलने वाली केमिकल और इलेक्ट्रिकल संकेतों को पढ़ सकेगी।
उसके बाद ये चिप उन संकेतों पर कार्रवाई करते हुए दिमाग को संकेत भेजेगी जिससे भूख कम हो जाएगी या खत्म हो जाएगी।
प्रोफेसर टूमाज़ू ने बीबीसी को बताया कि ये चिप नर्व की उन संकेतों की कॉपी कर सकती है जो भूख लगने की क्रिया पर लगाम रखते हैं।
इस तरह ये भूख को कम करेगी और ये नहीं इशारा देगी कि खाना ही न खाया जाए। प्रोफेसर ब्लूम कहते हैं कि इस चिप की मदद से वजन घटाने के लिए सर्जरी नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
'साइड इफेक्ट नहीं'
वो कहते हैं कि चिप से दिमाग को ऐसे संकेत मिलेंगे जैसे पेट भर जाने के बाद मिलता है कि अब और खाना न खाया जाए। इन शोधकर्ताओं का कहना है कि चिप का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
यूरोपीय शोध संघ ने इस रिसर्च के लिए नौ मिलियन डॉलर की रकम मुहैया कराई है। वेगस तंत्रिका पर चिप लगाकर वजन कम कराने का शोध सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं हो रहा है। अमेरिका की एक कंपनी एंट्रोमेडिक्स भी इस पर काम कर रही है।
इन शोधकर्ताओं का कहना है कि वजन घटाने के लिए सर्जरी करने से ये सस्ता उपाय और बेहतर साबित हो सकता है।