फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Obama apeals to muslim leaders to protest extremists

ओबामा बोले, कट्टरपंथी गुटों का करें विरोध मुस्लिम

Tue, 17 Nov 2015 11:32 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
Obama apeals to muslim leaders to protest extremists

पेरिस में हुए आतंकी हमलों पर बोलते हुए ओबामा ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि वह कैसे अपने बच्चों इस तरह के गलत धारणा से प्रभाव में आने से रोके और सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा मासूम लोगों की हत्या न करें और इसे धर्म का नाम न दें।

विज्ञापन


ओबामा ने कहा कि दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के नेताओं और आम जनता को बहुत ही गंभीर सवाल पूछने की जरूरत है कि आखिर कैसे इस कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों का जन्म हुआ। हालांकि, यह अभी बहुत ही छोटी आबादी तक सीमित है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह तेजी से बढ़ रहा है जो बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन


उनके इस बयान से साफ हो गया कि सभी मुस्लिम कट्टरपंथी नहीं है मुस्लिमों की एक बहुत बड़ी आबादी है जो नहीं चाहती की उनके समुदाय में ऐसे कट्टरपंथी लोग पनपे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग आगे आकर ऐसे कट्टरपंथी गुट के लोगों का विरोध करें जो उनके धर्म की अगुवाई करने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आवाज उठाने से डरते हैं मुसलमान'

Obama apeals to muslim leaders to protest extremists

ओबामा ने कहा मुस्लिम नेताओं के अक्सर यह कहते सुना जा सकता है कि वह उनका धर्म हिंसा में विश्वास नहीं रखता बजाय इसके कि वे ऐसे लोगों का विरोध करें।

उन्होंने कहा, 'कुछ मुसलमान हैं जो कहते हैं कि हम हिंसा में विश्वास नहीं करते। लेकिन वे कट्टरपंथी सोच वाले गुटों और लोगों के खिलाफ आवाज उठाने में खुद को डरा हुआ महसूस करते हैं।'

ओबामा ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि मुस्लिम समुदाय के लोग अपने कर्तव्यों को समझेंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हल संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed