फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   now print your home

अब प्रिंट कीजिए अपना घर

Wed, 17 Apr 2013 10:59 AM IST
बीबीसी हिंदी/कोलिन ग्रांट
बीबीसी हिंदी/कोलिन ग्रांट Updated Wed, 17 Apr 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
now print your home

लीजिए, आपका ड्रीम प्रोजेक्ट अब आपके सामने है, अपने घर को प्रिंट कीजिए। ईंट गारे, सीमेंट और राज मिस्त्री-मज़दूरों की अब कोई जरूरत नहीं। बस आप कंम्प्यूटर के स्क्रीन पर अपने घर का नक्शा डालिए और हाजिर है, आपका ड्रीम होम, यानि सपनों का घर।

विज्ञापन


चौंकिए नहीं, फटाफट साकार होते इस घर के लिए शुक्रिया कीजिए 3डी प्रिंटिंग तकनीक का।

हालांकि, अभी ऐसा घर महज एक सपना है। मगर जल्दी ही दुनिया भर के चुनिंदा वास्तुकारों की टीम इस सपने को हकीकत में बदलने वाली है।

घर और इमारतें बनाने की कला में माहिर ये खास कलाकार दुनिया का पहला 3डी प्रिंट निकालने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं।

हैरतअंगेज
इस कोशिश में दुनिया भर के कई फर्में लगी हुई हैं। इन्हीं फर्मों में से एक है- एम्स्टर्डम का ‘डस’ आर्किटेक्ट। इस फर्म की डच की राजधानी में एक घर को प्रिंट करने की योजना है।
विज्ञापन


एक सचमुच की इमारत का प्रिंट। है न हैरतअंगेज़!

आपके घर का प्रिंट निकालने वाला वह हैरतअंगेज़ प्रिटर होगा- ‘केमर मेकर’। यह प्रिंटर अपने आप में एक चमत्कार है। डच में ‘केमर मेकर’ का मतलब है- “रुम- मेकर”।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कमरे जितना बड़ा
बाहर से चमकीली धातु जैसा दिखने वाला शिपिंग कंटेनर के हिस्सों से बना यह प्रिंटर 6 मी. लंबा है।

यह अद्भुत उपकरण 3डी प्रिंट के लिए प्लास्टिक और वुड फाइबर की विभिन्न किस्मों का इस्तेमाल करता है।

इनका इस्तेमाल करते हुए यह मशीन कंप्यूटर द्वारा बनाए गए होम प्लान के आधार पर सबसे पहले बिल्डिंग की बाहरी दीवारों को खड़ा करेगा। इसके बाद छत की बारी आएगी। और तब सबके अपने अपने कमरे और उसके भीतर की जरूरी चीजें। अंत में घर में रखे गए फर्नीचरों का नंबर आएगा।

एक दूसरे से जुड़े घर के इन अलग अलग हिस्सों को साइट पर खड़ा किया जाएगा। कुछ किनारे बच्चों के गेम ‘लेगो’ के आकार के हो सकते हैं। स्टील के तारों का इस्तेमाल करते हुए सारे हिस्सों को एक साथ टांक दिया जाएगा।

प्रिंट हेड
इस हैरतअंगेज कोशिश में लगे वास्तुकारों- हेडविग हेन्समैन और हैंस वरम्यूलेन से बातचीत करते समय बीबीसी संवाददाता उनके साथ इस खास मशीन में आराम से खड़े थे।

मशीन का विशाल प्रिंट हेड भी आराम से देखा जा सकता है। यह प्रिंट हेड एक लचीली नली से जुड़ा हुआ था। यह नली प्रिंट के छत की ओर जाती है और इसी नली के जरिए गर्म पिघला हुआ प्लास्टिक डाला जाता है।

नली से गरमागरम पिघली प्लास्टिक प्रिंट के अलग अलग हिस्सों में उपर से डालते ही घर का खांचा तैयार होने लगता है।

बड़े कमरे
यह भारी भरकम मशीन बड़े बड़े कमरों को एक प्रिंट सेशन में आकार दे सकने में सक्षम होगी। इस परिकल्पना को रचने वालों ने खिड़की का एक गोल फ्रेम प्रमोशन के लिए ‘प्रिंट’ किया है।


ये युवा आर्किटेक्ट उत्साह से लबालब हैं। आर्किटेक्चर आमतौर पर एक सुस्त और बेहद श्रमसाध्य विधा मानी जाती है।

आर्किटेक्चर की स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली इमारत को आकार देने में कमोबेश 6 साल लग जाते है। जबकि यह 3 डी करिश्माई प्रोजेक्ट इतने समय के एक छोटे हिस्से में ही पूरा हो जाएगा।

हेन्समेन कहती हैं, “हम दिल से काम करने वालों में से हैं और 3 डी प्रिंटर ने हमें ये नायाब मौका दिया है।”

वरम्यूलेन ने हेन्समेन से सहमति जताते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारा यह काम नई औद्योगिक क्रांति का अगुआई करेगा।”

यह 3डी प्रिटर चमक-दमक से लक दक मगर बेजार दफ्तरों के बाहर घास के टुकड़े पर खड़ा आधुनिक मूर्तिकला का एक नमूना दिखाई देता है।

ऐसा नहीं कि यह प्रिंटर दफ्तर के भीतर समा नहीं सकता, मगर टीम चाहती है कि लोग इस प्रिंटर को काम करते हुए देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed