'बोर हो गया हूं, नहीं बनाऊंगा मोहम्मद साहब का कार्टून'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो के पेरिस दफ्तर पर हुए हमले के बाद मैगजीन के पहले पन्ने को डिजायन करने वाले कार्टूनिस्ट ने कहा है कि वो अब पैगंबर मोहम्मद साहब की तस्वीर नहीं बनाएंगे।
कार्टूनिस्ट रेनाल्ड लुज लुजिए ने फ्रांस की मैगजीन 'इनरोक्स' को बताया कि मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने में अब उनकी दिलचस्पी नहीं है।
रेनाल्ड ने कहा, "मैं सारकोजी की तस्वीर बनाने की ही तरह मोहम्मद की तस्वीर बनाते हुए भी उकता गया हूं। मैं उनके कार्टून बनाते हुए अपनी जिंदगी नहीं बिताना चाहता "शार्ली एब्डो के दफ्तर में इस साल 7 जनवरी को दो इस्लामी चरमपंथियों ने हमला किया था। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
अब लोगों को किताब का इंतजार
इस हमले के बाद शार्ली एब्डो के पक्ष में सहानुभूति की लहर चल पड़ी थी। 'मैं हूं शार्ली' के बैनर के साथ मैगजीन के प्रति समर्थन जाहिर किया गया था।
हमले के कुछ ही दिन बाद मैगजीन का बेबाक अंक निकाला गया। इसकी हेडलाइन थी 'सबको माफ किया' इसके ऊपर रेनाल्ड का बनाया कार्टून था, जिसमें मोहम्मद साहब को रोते हुए दिखाया गया था। साथ में लिखा था 'मैं शार्ली हूं'
मैगजीन पर जनवरी में हुए हमले के बाद इसकी प्रसार संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आम तौर पर इसकी 60 हजार प्रतियां प्रकाशित होती थीं, जो हमले के बाद 80 लाख तक पहुंच गईं।
रेनाल्ड कार्टून पर आधारित एक किताब जारी करने वाले हैं जिसे नाम दिया गया है 'कैथार्सिस' यानि संशुद्धि। उन्होंने 'इनरोक्स' को दिए साक्षात्कार में बताया कि अपने साथियों की हत्या के बाद ये किताब उनका खुद को जाहिर करने का जरिया है।