फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   not give accurate earthquake information six scientists punished

भूकंप की सही जानकारी न देने पर छह वैज्ञानिकों को सज़ा

Tue, 23 Oct 2012 09:23 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 23 Oct 2012 09:23 PM IST
विज्ञापन
not give accurate earthquake information six scientists punished

एक प्रांतीय अदालत ने उन्हें कई हत्याओं का दोषी पाया।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने कहा कि इन लोगों ने भूकंप से पहले एक झूठा आश्वासन दिया था। उधर बचाव पक्ष का कहना था कि इस तरह के भूकंपों की भविष्यवाणी करने का कोई तरीका नहीं है


6।3 तीव्रता वाले इस भूकंप से ला अकीला शहर तबाह हो गया था और 309 लोग मारे गए थे।

इस भूकंप से पहले क्षेत्र में कई छोटे झटके भी महसूस किए गए थे।

पिछले साल सितंबर 2011 में शुरु हुए इस मुकदमें में फैसले तक पहुंचने के लिए न्यायाधीश मार्को बिल्ली को चार घंटे से कुछ अधिक समय लगा।

अपील
वकीलों ने कहा कि वे सज़ा के खिलाफ अपील करेंगे।

इनमें से किसी के भी तुरंत जेल का सामना की संभावना नहीं है क्योंकि वे इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं।

इटली की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख खतरों के लिए पूर्वानुमान लगाने और इसकी रोकथाम के लिए बनाए गए राष्ट्रीय आयोग के सभी सात सदस्यों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने छह अप्रैल 2009 के झटकों के खतरों के बारे में "अधूरी, गलत और अन्तर्विरोधी'' जानकारी दी थी।
विज्ञापन


समाचार पत्र 'ला रिपब्लिका' की रिपोर्ट ने कहा कि इस सज़ा के अलावा इन सभी पर कोई सार्वजनिक कार्यालय में काम करने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed