संसद में हो रही थी बहस, प्रधानमंत्री खेल रही थीं पोकेमॉन गेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोकेमॉन गो का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी के साथ-साथ देश की प्रधानमंत्री भी पोकेमॉन की जद से बाहर नही हैं। पोकेमॉन गो की आदत ने नार्वे की प्रधानमंत्री की पूरी दुनिया में फजीहत करा दी।
अक्सर संसद बहस के दौरान कई नेता सोते पाए गए हैं लेकिन नार्वे की प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग पोकेमॉन गो खेलते पाई गईं। इरना सोलबर्ग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि वह संसद बहस के दौरान पोकेमॉन गो खेल रही हैं। यह फोटो मंगलवार को संसद में हुई बहस के दौरान की है।
नेता पहले भी संसद में गेम खेलते पाए गए
द् गार्डियन की खबर के मुताबिक इरना सोलबर्ग स्लोवाकिया में एक आधिकारिक यात्रा के दौरान भी पोकमॉन गो खेलते पाई गईं। हालांकि यह पहली बार नही है जब नार्वे का कोई नेता संसद में गेम खेलते पाया गया हो। इससे पहले भी ऐसे कई वाक्ये हुए हैं।
नॉर्वे की लिबरल पार्टी की नेता ट्राइन स्केई ग्रांडे उस वक्त गेम खेलते पाई गईं जब राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मीटिंग चल रही थी। यह घटना अगस्त की है।