फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   norway prime minister drives taxi

एक प्रधानमंत्री जो टैक्सी भी चलाते हैं

Mon, 12 Aug 2013 01:26 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 12 Aug 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
norway prime minister drives taxi

आपने किस्से कहानियों में तो कई बार सुना होगा कि राजा भेष बदल कर प्रजा के बीच गया। लेकिन नॉर्वे के प्रधानमंत्री येंस स्टोल्टनबर्ग तो सच में वोटरों की राय जाने के लिए टैक्सी चालक बन बैठे।

विज्ञापन


स्टोल्टनबर्ग ने एक पूरी दोपहर नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की सड़कों पर बिना अपनी पहचान बताए टैक्सी चलाते हुए बिताई।

स्टोल्टनबर्ग का कहना था कि उन्होंने ऐसा आम नॉर्वेजियन वोटर की नब्ज़ टटोलने के लिए किया। उनका मानना है कि टैक्सी उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहाँ आदमी बेबाकी से अपनी मन की बात कहता है।
विज्ञापन


सब कैमरे में क़ैद
जून के महीने में एक दिन उन्होंने धूप का चश्मा चढ़ाया और लगे टैक्सी चलाने। स्टोल्टनबर्ग ने अपनी पहचान तभी बताई जब लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

स्टोल्टनबर्ग की यात्रियों से हुई बातचीत को एक गुप्त कैमरे में कैद भी किया गया।

इस वीडियो रिकॉर्डिंग को एक विज्ञापन एजेंसी के साथ मिलकर तैयार किया गया और इसे प्रधानमंत्री के फेसबुक पन्ने पर डाला गया है।

पैसे भी नहीं लिए
स्टोल्टनबर्ग ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरे लिए यह जानना ज़रूरी हैं कि लोग दरअसल क्या सोचते हैं और टैक्सी में लोग अपनी राय रखने में हिचकिचाते नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फ़िल्म में दिखाए गए ज़्यादातर लोगों ने कुछ ही देर में यह समझ लिया कि टैक्सी चालक में कुछ अलग बात है।

एक यात्री ने कहा, "इस तरफ से देखने से तो आप स्टोल्टनबर्ग की तरह दिखते हो।" स्टोल्टनबर्ग ने किसी भी यात्री से यात्रा के लिए पैसे नहीं लिए।

नॉर्वे में चुनाव होने वाले हैं। यूं तो स्टोल्टनबर्ग नॉर्वे में काफ़ी लोकप्रिय हैं लेकिन जनमत सर्वेक्षणों में पाया गया है कि वो विपक्ष से पिछड़ रहे हैं।


जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अगर वो चुनाव हार गए तो क्या वो टैक्सी चालक बनना पसंद करेंगे तो स्टोल्टनबर्ग ने उत्तर दिया "मुझे लगता है कि मैं प्रधानमंत्री के रूप में अपनी देश की ज़्यादा सेवा कर सकता हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed