फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   North Korean leader Kim Jong un is not cruel

'क्रूर नहीं मजाकिया हैं तानाशाह किम जोंग उन'

Fri, 09 Mar 2018 07:11 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Fri, 09 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
North Korean leader Kim Jong un is not cruel
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग

दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी छवि सुधारने की कोशिश की। प्रतिनिधिमंडल के एक अधिकारी ने बताया है कि वार्ता के दौरान किम ने कहा था कि वे जानते हैं कि उत्तर कोरिया से बाहर दुनिया में उनकी कैसी छवि है। उन्हें राकेट मैन कहा जाता है। 

विज्ञापन


वह बातचीत के दौरान बार-बार अपना मजाक बनाकर अपनी छवि बदलने की कोशिश करते दिख रहे थे। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं यह भी बताया गया है कि किम की पत्नी री सोल जू ने भी वार्ता में किम के साथ बराबरी से हिस्सा लिया। अधिकारियों की मानें तो किम रूढ़िवादी पति की तरह नहीं दिख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई थी कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की बात कही । बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस वार्ता की पेशकश की थी। दक्षिण कोरिया के दूत ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग से मई में मिलने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed